HomeBIHARमोतिहारीप्रेम संबंध में आई दरार से नाराज युवती चढ़ी मोबाइल टावर पर

प्रेम संबंध में आई दरार से नाराज युवती चढ़ी मोबाइल टावर पर

तीन घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस व वार्ड पार्षद ने सकुशल नीचे उतारा

रक्सौल।अनिल कुमार। नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड नंबर एक स्थित बौधी माई मंदिर के समीप मंगलवार की सुबह करीब सात बजे एक 16 वर्षीय युवती मोबाइल टावर पर चढ़ गई। युवती के टावर पर चढ़ने की सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर हरैया थाना पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और युवती को नीचे उतारने का प्रयास शुरू किया।

करीब तीन घंटे तक पुलिस अधिकारियों ने युवती को समझाने का प्रयास किया। बताया गया कि युवती के हाथ में चाकू भी था और वह नीचे आने को तैयार नहीं थी। इसी बीच वार्ड नंबर एक के पार्षद ओम कुमार साह मौके पर पहुंचे और युवती से बातचीत कर उसे भरोसा दिलाया। पार्षद के समझाने के बाद युवती धीरे-धीरे टावर से नीचे उतर आई।

युवती की पहचान नगर परिषद क्षेत्र के बड़ा परेउवा, वार्ड नंबर एक निवासी नजमुद्दीन अंसारी की पुत्री रूबी खातून के रूप में हुई है। बताया गया कि प्रेम संबंध में आई दूरी से नाराज होकर युवती ने यह कदम उठाया।

सूचना मिलते ही हरैया थानाध्यक्ष किशन कुमार पासवान, अंचल अधिकारी अरविंद कुमार, एसआई कुमारी बिट्टू एवं बलि राय सहित पुलिस टीम मौके पर पहुंची। युवती चाकू दिखाकर लोगों को दूर रहने का इशारा कर रही थी।

मौके पर पहुंचे वार्ड पार्षद ओम कुमार साह ने युवती को समझाया और सुरक्षित नीचे आने का भरोसा दिया। इसके बाद युवती टावर से नीचे उतर आई। करीब तीन घंटे तक चले प्रयास के बाद युवती के सकुशल नीचे उतरने पर पुलिस एवं स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली। युवती ने पुलिस को बताया कि परिवार वालों को प्रेम संबंध की जानकारी होने के बाद उसकी शादी दूसरी जगह करने की बात कही जा रही थी। इसी कारण वह परेशान थी।

पुलिस की तत्परता से टली अनहोनी

घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने काफी संयम के साथ युवती को समझाया। वार्ड पार्षद ओम कुमार साह के सहयोग से करीब तीन घंटे बाद युवती को सकुशल नीचे उतार लिया गया। उसके नीचे उतरने के बाद पुलिस ने उसे अपने संरक्षण में लिया।

फोटो -प्रेम संबंध में आई दरार से नाराज युवती चढ़ी मोबाइल टावर पर

spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular