Motihari | Raxaul | अनिल कुमार|
नागा रोड निवासी सुरेन्द्र रौनियार के विरुद्ध ट्रायल कोर्ट ने जारी किया था कुर्की का वारंट।
कई संगीन मामलों में लंबे समय से फरार चल रहे आरोपित के घर पहुँची पुलिस की भारी टीम।
रक्सौल। रक्सौल पुलिस ने न्यायालय से प्राप्त आदेश के आलोक में नगर परिषद क्षेत्र के विभिन्न मामलों में लंबे समय से फरार चल रहे एक आरोपित के घर कुर्की की कार्रवाई की हैं। इस दौरान पुलिस ने घर में रखे सभी सामान को ज़ब्त कर लिया। घटना की जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष आइपीएस हेमंत सिंह ने बताया–
“नागा रोड निवासी अशोक साह का पुत्र सुरेन्द्र रौनियार कई आपराधिक मामलों में वांछित था और न्यायालय की प्रक्रियाओं से बचकर फरार चल रहा था। काफी समय तक न्यायालय में उपस्थित न होने के कारण ट्रायल कोर्ट ने उसके विरुद्ध कुर्की का आदेश जारी किया था।”
आदेश प्राप्त होने के बाद पुलिस टीम ने आरोपित के आवास पर पहुँचकर विधिसम्मत प्रक्रिया के तहत कुर्की की कार्रवाई को अंजाम दिया।
पुलिस ने घर के फर्नीचर व अन्य उपयोगी सामान की सूची बनाकर उन्हें ज़ब्त कर लिये हैं। इस कार्रवाई के दौरान प्रवेक्षी पदाधिकारी निर्भय कुमार राय, अपर थानाध्यक्ष रवि कुमार, कुशलेश पाण्डेय, लालबहादुर, प्रेम कुमार, जितेंद्र कुमार सहित भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा। पुलिस की इस सख्त कार्रवाई से इलाके के अन्य फरार अपराधियों में बेचैनी व्याप्त हैं।












