spot_img
Wednesday, May 27, 2026
Homeबिहारबेतियाबेतिया : जगदीशपुर थानाध्यक्ष निलंबित, कर्तव्यहीनता और संदिग्ध आचरण के आरोप पर...

बेतिया : जगदीशपुर थानाध्यक्ष निलंबित, कर्तव्यहीनता और संदिग्ध आचरण के आरोप पर एसपी की कार्रवाई

-

देश वाणी। अवधेश शर्मा।

बेतिया। पश्चिम चंपारण (बेतिया) के पुलिस अधीक्षक (एसपी) द्वारा कर्तव्य के प्रति लापरवाही और संदिग्ध आचरण को लेकर बड़ी कार्रवाई की गयी है। एसपी ने जगदीशपुर थाना के थानाध्यक्ष सह पुलिस अवर निरीक्षक निशि को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

पुलिस प्रशासन द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, थानाध्यक्ष के खिलाफ संदिग्ध आचरण, कर्तव्य के प्रति घोर लापरवाही, स्वेच्छाचारिता एवं मनमानेपन की शिकायतें मिल रही थीं। इन गंभीर आरोपों को देखते हुए पुलिस अधीक्षक ने यह कड़ा अनुशासनात्मक कदम उठाया है।

 इस संबंध में बेतिया पुलिस प्रशासन की ओर से प्रेस विज्ञप्ति जारी कर निलंबन की आधिकारिक पुष्टि की गयी है। प्रेस विज्ञप्ति में यह भी कहा गया है कि थानाध्यक्ष के खिलाफ संदिग्ध आचरण, कर्तव्य के प्रति घोर लापरवाही, स्वेच्छाचारिता एवं मनमानेपन की शिकायतें मिल रही थीं।

पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट संदेश दिया है कि लोक व्यवस्था के संधारण और अनुशासित पुलिसिंग के साथ किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। बेतिया पुलिस क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने और जनता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को लेकर सर्वोत्कृष्ट स्तर पर काम करने के लिए पूरी तरह संकल्पित है।

Bettiah | Jagdishpur SHO Nishi Suspended By Betiah SP Over Negligence of Duty And Suspicious Conduct.

Related articles

Video thumbnail
Motihari | गायघाट चौक पर मजदूरों पर गिरी बरगद की डाल, एक की मौत, एक गंभीर, स्टेट हाइवे जाम।
00:18
Video thumbnail
Motihari | गायघाट चौक पर मजदूरों व गराज पर गिरी बरगद की डाल, एक की मौत, एक गंभीर, स्टेट हाइवे जाम
00:13
Video thumbnail
रक्सौल में लाखों रुपये नेपाली व भारतीय मुद्रा जब्त करने के बाद IPS हेमंत सिंह ने क्सा कहा?
02:34
Video thumbnail
Motihari | रक्सौल में भारी मात्रा में नेपाली व भारतीय मुद्रा बरामद, पुलिस और एसटीएफ की कार्रवाई।
00:42
Video thumbnail
17 May 2026
00:22
Video thumbnail
12 May 2026
00:41
Video thumbnail
बेतिया। लौकी की फसल पर गुम्मी स्टेम ब्लाइट का हमला, 80 प्रतिशत तक नुकसान की आशंका,11 May 2026
00:30
Video thumbnail
Bettiah | Madhopur, हाइब्रिड मक्का की फसल बिना दाना की निकली, परसा के किसानों की बढ़ी चिंता,10 May
00:24
Video thumbnail
Motihari | भीषण अगलगी में दो बच्चों समेत तीन की मौत, गृहस्वामी ने छत से कूदकर बचायी जान, 8 May 2026
00:32
Video thumbnail
बेतिया में अवैध वृद्धाश्रम पर छापा, बंधक बनाकर रखे गये 15 बुजुर्गों को कराया गया मुक्त, PBSHABD
03:07

Bihar

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts