जहानाबाद में एक खास मौके पर बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव एक वैवाहिक समारोह में शामिल हुए, जहां उन्होंने नवविवाहित जोड़े को आशीर्वाद दिया।
26 अप्रैल, जहानाबाद (जहानाबाद, बिहार):
जहानाबाद में एक खास मौके पर बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव एक वैवाहिक समारोह में शामिल हुए, जहां उन्होंने नवविवाहित जोड़े को आशीर्वाद दिया।
यह विवाह समारोह स्थानीय निवासी भीम यादव की पुत्री के विवाह के अवसर पर आयोजित किया गया था। कार्यक्रम में लालू प्रसाद यादव ने शिरकत की और परिवार के सदस्यों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। वे काफी समय तक समारोह में मौजूद रहे।
कार्यक्रम के दौरान लोगों से बातचीत करते हुए लालू प्रसाद यादव ने कहा कि जहानाबाद से उनका पुराना जुड़ाव रहा है। वे पहले भी यहां राजनीतिक और सामाजिक कार्यक्रमों के सिलसिले में आते रहे हैं और आज एक पारिवारिक समारोह में शामिल होकर उन्हें खुशी हुई है।
वहीं, मेजबान भीम यादव ने बताया कि वे स्वयं लालू प्रसाद यादव को निमंत्रण देने गए थे। उन्होंने कहा, “लालू जी गरीबों के मसीहा और बड़े नेता हैं। हमारे लिए यह गर्व की बात है कि वे हमारी बेटी को आशीर्वाद देने हमारे घर पहुंचे। हम सभी बेहद खुश हैं।”
इस मौके पर पूर्व विधायक सुदय यादव भी समारोह में पहुंचे और लालू प्रसाद यादव से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि लालू यादव की राजनीतिक शैली प्रभावशाली और अनोखी रही है। वे अक्सर बिना औपचारिकता के सीधे आम लोगों के बीच पहुंच जाते हैं।
उन्होंने आगे कहा कि लालू प्रसाद यादव ने शादी समारोह में शामिल होकर नवदंपति को आशीर्वाद दिया और उनके सुखद एवं दीर्घ वैवाहिक जीवन की कामना की।
इस स्टोरी फोल्डर में :
बाइट – भीम सिंह यादव
पूर्व विधायक सुदय यादव
Caption :
जहानाबाद में एक खास मौके पर बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव एक वैवाहिक समारोह में शामिल हुए, जहां उन्होंने नवविवाहित जोड़े को आशीर्वाद दिया।