spot_img
Saturday, July 25, 2026
Homeबिहारनेपाल सीमा पर अवैध घुसपैठ करते स्विट्जरलैंड व म्यांमार के दो विदेशी...

नेपाल सीमा पर अवैध घुसपैठ करते स्विट्जरलैंड व म्यांमार के दो विदेशी नागरिक गिरफ्तार, पूछताछ जारी

-

आशा कुमारी /देशवाणी 
मोतिहारी। भारत-नेपाल सीमा पर अवैध रूप से प्रवेश करने की कोशिश कर रहे दो विदेशी नागरिकों को हरैया थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए लोगों में एक महिला भी शामिल है। पुलिस के अनुसार, दोनों सोमवार की शाम नेपाल के मैत्री पुल के रास्ते भारत में प्रवेश कर रहे थे, तभी संदेह के आधार पर उन्हें रोककर जांच की गई। जांच के दौरान उनके पास भारत में प्रवेश के लिए कोई वैध दस्तावेज नहीं पाया गया, जिसके बाद उन्हें हिरासत में ले लिया गया। पकड़ी गई महिला की पहचान स्विट्जरलैंड निवासी हीरालाल श्रेष्ठा की पत्नी जूनीला बेक के रूप में हुई है, जबकि दूसरे व्यक्ति की पहचान म्यांमार निवासी खींग माऊं रे के पुत्र ऑग नींग लैट के रूप में की गई है। पुलिस दोनों से गहन पूछताछ कर रही है। प्रारंभिक जांच में यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि दोनों भारत में किस उद्देश्य से प्रवेश करने की कोशिश कर रहे थे और उनके पीछे की मंशा क्या थी। हरैया थाना पुलिस का कहना है कि सीमा पर सुरक्षा को लेकर सतर्कता बढ़ा दी गई है और आने-जाने वाले लोगों की सघन जांच की जा रही है। इसी क्रम में संदिग्ध गतिविधि के आधार पर इन दोनों को पकड़ा गया। फिलहाल पुलिस उनके यात्रा इतिहास, संपर्कों और संभावित नेटवर्क के बारे में जानकारी जुटाने में लगी हुई है।मामले को लेकर एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि दोनों विदेशी नागरिकों से पूछताछ जारी है और सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी और यदि किसी तरह की संदिग्ध गतिविधि सामने आती है तो संबंधित एजेंसियों को भी सूचित किया जाएगा।

Related articles

Bihar

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts