spot_img
Sunday, July 12, 2026
Homeबिहारपीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व मे देश का हो रहा है चतुर्दीक...

पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व मे देश का हो रहा है चतुर्दीक विकास -विधायक

-

आशा कुमारी/देशवाणी 

मोतिहारी।  
हरसिद्धि प्रखंड क्षेत्र के मानिकपुर स्थित भाजपा नेता हरेंद्र सिंह कुशवाहा के आवास पर सोमवार को गायघाट मंडल भाजपा कार्यसमिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष महेंद्र साहनी ने की, जिसमें क्षेत्र के कई प्रमुख भाजपा नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए। बैठक को संबोधित करते हुए हरसिद्धि विधायक कृष्णनंदन पासवान ने संगठन की मजबूती पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि मंडल कार्यसमिति की बैठक प्रत्येक महीने के प्रथम सप्ताह में नियमित रूप से आयोजित की जानी चाहिए, ताकि संगठनात्मक गतिविधियां सुचारु रूप से चलती रहें। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पार्टी के कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।विधायक ने कहा कि 10 जून को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे हो रहे हैं। इस अवसर पर पार्टी द्वारा “12 साल विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के” का नारा दिया गया है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे इस नारे के साथ सरकार की उपलब्धियों को घर-घर तक पहुंचाएं और आम जनता को केंद्र सरकार की योजनाओं और कार्यों की जानकारी दें। उन्होंने कहा कि जब नेतृत्व मजबूत, नीति स्पष्ट और नियत साफ होती है, तब देश तेजी से विकास करता है, जिसका उदाहरण वर्तमान सरकार है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को आगामी कार्यक्रमों और अभियानों के लिए तैयार रहने का निर्देश भी दिया। बैठक में भाजपा जिला अध्यक्ष पवन राज, वरीय नेता दीपक शर्मा, संयोजक राजकिशोर कुशवाहा, हरेंद्र कुशवाहा, महामंत्री राहुल तिवारी, मुकेश दास सहित कई प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने संगठन को मजबूत करने और पार्टी की नीतियों को जनता तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

Related articles

Video thumbnail
9 July 2026
00:19
Video thumbnail
6 July 2026
04:02
Video thumbnail
पटना सिटी : BPSC में सफल निभा कुमारी बनीं SDM , विधायक ने किया सम्मानित, 6 July 2026
01:45
Video thumbnail
हिंदू साम्राज्य दिनोत्सव पर रक्सौल में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का भव्य पथ संचलन, 5 July 2026
00:22
Video thumbnail
बेतिया : मझौलिया में 1.24 क्विंटल गांजा के साथ बोलेरो ज़ब्त, दो तस्कर गिरफ्तार, 4 July 2026
00:39
Video thumbnail
22 June 2026
00:33
Video thumbnail
रक्सौल : सुरक्षा जॉंच को सोना-चांदी दुकानों का एसडीपीओ और थानाध्यक्ष ने किया निरीक्षण, 19 June 2026
00:58
Video thumbnail
बेतिया में सगे भाई ने मां के साथ मिलकर की भाई की हत्या, शव जलाया, दोनों गिरफ्तार, 14 June 2026
00:12
Video thumbnail
मोतिहारी। NDA सरकार, 12 साल विश्वास के, मीडिया संवाद में सांसद रधामोहन सिंह, 13 June 2026
02:19
Video thumbnail
PM Modi लगातार 12 वर्षों तक जनता द्वारा चुने गये पहले प्रधानमंत्री, PBSHABD
00:45

Bihar

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts