spot_img
Saturday, July 25, 2026
Homeबिहारहरसिद्धि पुलिस ने छापेमारी कर आपराधिक मामले मे फरार साइबर संचालक को...

हरसिद्धि पुलिस ने छापेमारी कर आपराधिक मामले मे फरार साइबर संचालक को किया गिरफ्तार

-

आशा कुमारी/देशवाणी 
मोतिहारी।
हरसिद्धि थाना पुलिस ने एक मामले में कार्रवाई करते हुए एक साइबर कैफे संचालक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक की पहचान मटियरिया निवासी रामचंद्र सिंह के पुत्र संजय कुमार के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, वह लंबे समय से एक आपराधिक मामले में फरार चल रहा था। थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि संजय कुमार के खिलाफ थाना में पूर्व से एक मामला दर्ज है। दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, उस पर आरोप है कि उसने अपने कुछ सहयोगियों के साथ मिलकर रिश्तेदारी में रह रही एक युवती की तस्वीरों के साथ छेड़छाड़ की। आरोप है कि युवती की फोटो को एआई तकनीक के माध्यम से एडिट कर उसे आपत्तिजनक रूप दिया गया और फिर उसे युवती के रिश्तेदारों को भेजकर पैसे की मांग की गई। इस घटना से न केवल युवती बल्कि उसके परिजनों की भी सामाजिक प्रतिष्ठा को ठेस पहुंची। पुलिस का कहना है कि आरोपितों ने छेड़छाड़ किए गए फोटो और वीडियो का इस्तेमाल कर अवैध रूप से रुपये वसूलने की कोशिश की। मामले में पीड़िता के एक रिश्तेदार ने थाना में आवेदन देकर संजय कुमार सहित अन्य लोगों को आरोपित बनाया था। बताया जा रहा है कि इस मामले के सभी आरोपित आपस में सगे-संबंधी हैं। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर संजय कुमार को गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद उससे पूछताछ की गई, जिसमें कई महत्वपूर्ण जानकारी मिलने की बात कही जा रही है। थानाध्यक्ष ने बताया कि मंगलवार को गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले में अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए भी लगातार छापेमारी की जा रही है और जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Related articles

Bihar

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts