spot_img
Tuesday, June 23, 2026
HomeBreakingसीतामढ़ी में निगरानी टीम : 31 जनवरी को रिटायर होने वाले थे...

सीतामढ़ी में निगरानी टीम : 31 जनवरी को रिटायर होने वाले थे पुपरी के राजस्व कर्मचारी, ₹51 हजार घूस लेने के आरोप में गिरफ्तार

-

हरिहरपुर निवासी कामेश्वर ठाकुर से 6 डिसमिल जमीन के दाखिल-खारिज के लिए 54 हज़ार रिश्वत मांगी गई थी

देश वाणी संवाददाता।
सीतामढ़ी जिले के पुपरी अंचल कार्यालय में तैनात राजस्व कर्मचारी सह प्रभारी अंचल निरीक्षक भोगेंद्र झा को निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने घूस लेने के आरोप में गिरफ्तार किया है।

31 जनवरी को सर्विस से रिटायर होनेवाले थे-

निगरानी टीम का कहना है कि उन्हें ₹51 हजार रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया। भोगेंद्र झा इसी 31 जनवरी को रिटायर होने वाले थे, लेकिन सेवा समाप्ति से चार दिन पहले ही उनकी गिरफ्तारी हुई।

कामेश्वर ठाकुर ने निगरानी से 20 जनवरी को शिकायत की थी –

निगरानी से शिकायत करनेवाले कामेश्वर ठाकुर।

मिली जानकारी के अनुसार, पुपरी के हरिहरपुर निवासी कामेश्वर ठाकुर ने निगरानी से राजस्व कर्मचारी के बारे 20 जनवरी को निगरानी से शिकायत की थी। उन्होंने निगरानी को बताया था कि 6 डिसमिल जमीन के दाखिलखारिज के लिए उनसे ₹54 हजार रिश्वत मांगी जा रही है।

रुपये देने में आनाकानी पर गाली-गलौज-

शिकयतकर्ता कामेश्वर ठाकुर का कहना है कि आरोपित ने उनके साथ गाली-गलौज भी की थी। जिसकी रिकॉर्डिंग उनके पास है। उक्त रिकॉर्डिंग को उन्होंने निगरानी टीम को सौंपी है।

शिकायत की हुई थी पड़ताल-

शिकायत की जांच में निगरानी को मामला सही लगा। इसके बाद निगरानी टीम ने जाल बिछाकर आरोपित को कथित रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया।

निगरानी की टीम गिरफ्तार अभियुक्त को पटना ले गयी-

गिरफ्तार अभियुक्त राजस्व कर्मचार को निगरानी की टीम अपने साथ पटना ले गयी।

Vigilance Action in Sitamarhi: Pupri Revenue Employee, Scheduled to Retire on January 31, Arrested for Taking ₹51,000 Bribe
Bribe was demanded from Hariharpur resident Kameshwar Thakur for the mutation of 6 decimal land.

Related articles

Video thumbnail
22 June 2026
00:33
Video thumbnail
रक्सौल : सुरक्षा जॉंच को सोना-चांदी दुकानों का एसडीपीओ और थानाध्यक्ष ने किया निरीक्षण, 19 June 2026
00:58
Video thumbnail
बेतिया में सगे भाई ने मां के साथ मिलकर की भाई की हत्या, शव जलाया, दोनों गिरफ्तार, 14 June 2026
00:12
Video thumbnail
मोतिहारी। NDA सरकार, 12 साल विश्वास के, मीडिया संवाद में सांसद रधामोहन सिंह, 13 June 2026
02:19
Video thumbnail
PM Modi लगातार 12 वर्षों तक जनता द्वारा चुने गये पहले प्रधानमंत्री, PBSHABD
00:45
Video thumbnail
मोतिहारी। रक्सौल बोर्डर पर दो विदेशी नगरिक गिरफ़्तार, 9 June 2026
00:13
Video thumbnail
Raxaul| | रिपुराज एग्रो, चावल की पहली कंटेनर रैक गुवाहाटी को रवाना, 31 May 2026
05:41
Video thumbnail
Motihari के जॉनपुल व चॉंदमारी में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की रेड 31 May 2026
00:21
Video thumbnail
Motihari | Champaran Range DIG Harkishore Ray at Raxaul, 30 May 2026
00:50
Video thumbnail
Raxaul | स्लीपर टीटीई बेस में सेवानिवृत्त सीटीआई जीनो राम को दी गयी भावभीनी विदाई, 29 May 2026
00:53

Bihar

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts