spot_img
Tuesday, June 9, 2026
HomeBreakingदोस्तों साथ रात घर से निकले, मंगलवार सुबह पकड़ीदयाल के ठेकेदार विवेक...

दोस्तों साथ रात घर से निकले, मंगलवार सुबह पकड़ीदयाल के ठेकेदार विवेक सिंह की सिर में गोली लगी लाश मिली 

-

पत्नी काजल देवी ने पुलिस को जानकारी दी है कि सोमवार रात करीब 8:30 बजे विवेक, अपने चार दोस्त क्रमश:  प्रिंस सिंह, रौशन सिंह, ललित विजय सिंह व रंजीत सिंह के साथ जाने की बात कहकर, घर से निकले थे।

हत्या के सही कारणों की जाँच पुलिस कर रही हैं। गांव के लोग तरह-तरह के अंदाज़ा लगा रहे हैं। कुछेक का कहना है कि हत्या की वजह पैक्स चुनाव की रंजिश है।

Today’sBigCrimeNews Motihari/ Pakadidyal/ Bihar

मोतिहारी से निखिल विजय सिंह की रिपोर्ट।

पूर्वी चम्पारण के पकड़ीदयाल में अजगरी निवासी बिजली विभाग के ठेकेदार विवेक सिंह की गोली मार हत्या कर दी गयी है। मामले में पुलिस ने मृतक के दो करीबी दोस्त सहित तीन लोगों को हिरासत में लिया है। आरोपितों में अधिकांश, मृतक के आस-पड़ोस व पट्टी-पट्टीदार बताए जा रहे हैं।

मिला जानकारी के अनुसार, पकड़ीदयाल थाना क्षेत्र की सिसहनी पंचायत के अजगरी गांव में नहर के समीप परती खेत में मंगलवार की सुबह स्थानीय लोगों ने लावारिस अवस्था में खून से लथपथ एक शव देखी। लाश को एक रिटायर्ड शिक्षक के खेत में पुवाल की ढेर पर फेंकी गयी थी।

सिर में गोली लगी लाश को देख लोग भयभीत हो गये। पूरे इलाक़े में सनसनी फैल गयी। बाद में लोगों ने पुलिस को इस घटना की सूचना दी। 

जांच के दौरान मृतक की पहचान अजगरी गांव निवासी मथुरा सिंह के बेटे विवेक सिंह(35) के रूप में हुई। वे बिजली विभाग में स्मार्ट मीटर लगाने के ठेकेदार थे। पता चला कि वे बीती रीत अपने करीबी दोस्तों के साथ निकले थे। फिर मंगलवार की सुबह उनकी लाश मिली।

मृतक के पत्नी ने पुलिस को दी जानकारी-

मृतक की पत्नी काजल देवी ने पुलिस को जानकारी दी है कि

“सोमवार रात करीब 8:30 बजे विवेक ने अपने चार दोस्त क्रमश:  प्रिंस सिंह, रौशन सिंह, ललित विजय सिंह व रंजीत सिंह के साथ जाने की बात कहकर घर से निकले थे। जिसके बाद मंगलवार उन्हें परिजन ने सूचना दी कि कि उनके पति विवेक सिंह का शव खेत में पड़ा है। मौके पर जाकर देखा तो उनके सिर में गोली लगी थी।”

इलाके में फैली सनसनी-

सिर में गोली लगी लाश मिलने से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मोतिहारी के एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया है कि

हत्या की सूचना मिलने के कुछ ही घंटे बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। शेष दो आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए सघन छापामारी जारी है। पुलिस घटना के हर पहलू की बारीकी से जांच कर रही है।

घटनास्थल पर फॉरेंसिक टीम (FSL) को भेजी गयी है। पकड़ीदयाल एसडीपीओ के नेतृत्व में एक विशेष जांच टीम (SIT) का गठन किया गया है।

स्थानीय लोग इस हत्या के पीछे कारणों को लेकर तरह-तरह के कयास लगा रहे हैं। कुछ जमीन लिखवाने के विवाद तो कोई पैक्स चुनाव की रंजिश की बात बता रहे हैं। कुछेक लोगों का कहना है कि हत्या के अभियुक्तों को खाने-पीने की आदत है। सभी ने रात को खाया पिया। नशे की हालत में हत्या कर दी गयी।

दूसरी तरफ, मृतक विवेक सिंह के परिवार में मातम छाया हुआ है। गांव में भी इस घटना से दहशत का माहौल है। परिजन दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की मांग कर रहे हैं।

जांच जारी है, पुलिस का कहना है कि जल्दी ही हत्या की गुत्थी सुलझा ली जाएगी।

Electricity department Contractor Vivek Singh Found Dead with Gunshot Wound in Pakridayal in East champaran.

Wife Kajal Devi informed the police that on Monday night at around 8:30 PM, Vivek had left the house saying he was going with his four friends, namely Prince Singh, Roshan Singh, Lalit Vijay Singh, and Ranjit Singh.

Related articles

Video thumbnail
Raxaul| | रिपुराज एग्रो, चावल की पहली कंटेनर रैक गुवाहाटी को रवाना, 31 May 2026
05:41
Video thumbnail
Motihari के जॉनपुल व चॉंदमारी में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की रेड 31 May 2026
00:21
Video thumbnail
Motihari | Champaran Range DIG Harkishore Ray at Raxaul, 30 May 2026
00:50
Video thumbnail
Raxaul | स्लीपर टीटीई बेस में सेवानिवृत्त सीटीआई जीनो राम को दी गयी भावभीनी विदाई, 29 May 2026
00:53
Video thumbnail
Motihari | गायघाट चौक पर मजदूरों पर गिरी बरगद की डाल, एक की मौत, एक गंभीर, स्टेट हाइवे जाम।
00:18
Video thumbnail
Motihari | गायघाट चौक पर मजदूरों व गराज पर गिरी बरगद की डाल, एक की मौत, एक गंभीर, स्टेट हाइवे जाम
00:13
Video thumbnail
रक्सौल में लाखों रुपये नेपाली व भारतीय मुद्रा जब्त करने के बाद IPS हेमंत सिंह ने क्सा कहा?
02:34
Video thumbnail
Motihari | रक्सौल में भारी मात्रा में नेपाली व भारतीय मुद्रा बरामद, पुलिस और एसटीएफ की कार्रवाई।
00:42
Video thumbnail
17 May 2026
00:22
Video thumbnail
12 May 2026
00:41

Bihar

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts