HomeBIHARमोतिहारीभारतीय दूतावास स्थित हनुमान मंदिर परिसर से मोटरसाइकिल की अदला-बदली, दूसरी बाइक...

भारतीय दूतावास स्थित हनुमान मंदिर परिसर से मोटरसाइकिल की अदला-बदली, दूसरी बाइक छोड़कर गया अज्ञात व्यक्ति

रक्सौल।अनिल कुमार। भारतीय दूतावास स्थित हनुमान मंदिर परिसर में भूलवश दो नेपाली नंबर की मोटरसाइकिलों की अदला-बदली हो जाने का मामला सामने आया है। घटना 10 अक्टूबर 2026 की संध्या करीब 5:30 बजे की बताई जा रही है। इस संबंध में मोटरसाइकिल के मालिक ने संबंधित व्यक्ति से संपर्क कर बाइक वापस करने की अपील की है।

मिली जानकारी के अनुसार, हनुमान मंदिर परिसर से हीरो कंपनी की सुपर स्प्लेंडर मोटरसाइकिल, जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर ना. 65 प. 6637 है, कोई व्यक्ति भूलवश अपनी मोटरसाइकिल समझकर लेकर चला गया। वहीं, वह अपनी मोटरसाइकिल प्रसाद दुकान के पास छोड़ गया, जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर ना. 16 प. 7326 बताया गया है। मोटरसाइकिल मालिक के अनुसार, संभवतः दोनों वाहनों के एक जैसा होने के कारण यह भूलवश अदला-बदली हुई है। उन्होंने संबंधित व्यक्ति से अपील की है कि वे बिना किसी संकोच के संपर्क करें और अपनी मोटरसाइकिल वापस लेकर उनकी मोटरसाइकिल लौटा दें। इस संबंध में मोबाइल नंबर 77399 73 525 पर संपर्क करने की अपील की गई है। साथ ही कहा गया है कि यह पूरा मामला भूल-चूक में हुई अदला-बदली का है, इसलिए आपसी समझ और सहयोग से इसका समाधान किया जाए।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular