HomeBIHARमोतिहारीकृषि विज्ञान केंद्र के छात्राओं ने किया गांवो में भ्रमण कर किसानों...

कृषि विज्ञान केंद्र के छात्राओं ने किया गांवो में भ्रमण कर किसानों का सर्वें

फोटो : गांवो का सर्वेक्षण करती छात्राएं

माला सिन्हा

पीपराकोठी : कृषि विज्ञान केंद्र, पिपराकोठी के कृषि छात्रों के चार दलाें ने आज प्रक्षेत्र भ्रमण एवं ग्रामीण जागरूकता कार्यक्रम के तहत बरकुरवा, मझौलिया और वाटगंज झखरा गांवों का दौरा किया. इस भ्रमण का मुख्य उद्देश्य छात्रों को किसानों की वास्तविक खेती-बाड़ी की गतिविधियों से रूबरू कराना और ग्रामीण पृष्ठभूमि को समझना था. भ्रमण के दौरान छात्रों ने गांव के किसानों के खेतों पर जाकर उनकी खेती की पद्धतियों का बारीकी से अवलोकन किया. छात्रों ने किसानों से उनकी फसल प्रणाली, बीज चयन, खाद-उर्वरक प्रबंधन, सिंचाई के साधन और कीट-रोग प्रबंधन के बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त की. इसके साथ ही छात्रों ने एक संरचित प्रश्नावली के माध्यम से किसान सर्वे भी किया। सर्वे में किसानों की पारिवारिक पृष्ठभूमि, शैक्षणिक स्तर, जोत का आकार, आमदनी के स्रोत और खेती में आने वाली प्रमुख समस्याओं पर चर्चा की गई. किसानों ने भी खुले दिल से अपने अनुभव साझा किए और छात्रों के सवालों का जवाब दिया. छात्रों ने बताया कि इस भ्रमण से उन्हें किताबी ज्ञान के साथ-साथ व्यावहारिक ज्ञान भी मिला. एक छात्रा ने कहा कि खेत में आकर ही पता चलता है कि किसान किन चुनौतियों का सामना करते हैं. उनसे बात करके हमें बहुत कुछ सीखने को मिला. कार्यक्रम के अंत में छात्रों ने किसानों को वैज्ञानिक खेती और जैविक खाद के महत्व के बारे में भी जानकारी दी. गांव के किसानों ने कृषि विज्ञान केंद्र की इस पहल की सराहना की.

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular