HomeBIHARमोतिहारीपर्यावरण को संतुलित बनाये रखने के लिये पौधरोपण जरूरी : प्रमोद

पर्यावरण को संतुलित बनाये रखने के लिये पौधरोपण जरूरी : प्रमोद

-पूर्व मंत्री प्रमोद कुमार समेत कई अधिकारियों ने लगाए पौधे,

-पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

फोटो : पौधरोपण करते विधायक प्रमोद कुमार व अन्य

माला सिन्हा

पीपराकोठी : स्थानीय सरस्वती विद्या निकेतन स्कूल में सोमवार को 77वें वन महोत्सव के तहत पौधरोपण किया गया. ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत हुए इस कार्यक्रम में बिहार सरकार के पूर्व मंत्री सह विधायक प्रमोद कुमार, उपमेयर डॉ. लालबाबू प्रसाद, मुखिया हेमंत कुमार, वन प्रमंडल पदाधिकारी रौशन कुमार और बीईओ अफरोज आलम ने पौधे लगाए. इस मौके पर विधायक प्रमोद कुमार ने बताया कि प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर सेवा संकल्प अभियान के तहत यह पौधरोपण किया गया है. उन्होंने पर्यावरण संरक्षण के लिए ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाने और उनकी नियमित देखभाल करने पर जोर दिया. प्रमोद कुमार ने कहा कि पेड़-पौधे पर्यावरण का संतुलन बनाए रखते हैं. साथ ही, वे आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ हवा और बेहतर वातावरण भी देते हैं. कार्यक्रम के दौरान लोगों से पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक होने और पौधरोपण को जनअभियान बनाने की अपील की गई. इस अवसर पर उपेंद्र चौधरी, गुंजन प्रकाश, राजू सिंह पटेल, शिक्षक मनोज सिंह, विभाष कुमार, फैयाज अख्तर, मोहम्मद जहांगीर, संजय गिरी और वार्ड सदस्य पवन गुप्ता सहित कई अन्य लोग मौजूद थे.

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular