HomeUncategorizedश्री गौशाला मोतिहारी के विकास को मिलेंगे 15 लाख, सांसद राधा मोहन...

श्री गौशाला मोतिहारी के विकास को मिलेंगे 15 लाख, सांसद राधा मोहन सिंह ने की घोषणा

नवगठित कार्यसमिति के सदस्यों को किया सम्मानित, गौशाला परिसर का लिया जायजा

देश वाणी। दिलीप दुबे

मोतिहारी। सांसद एवं पूर्व केंद्रीय कृषि मंत्री राधा मोहन सिंह ने रविवार को नाका नंबर दो के पास अवस्थित श्री गौशाला का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने नवनिर्वाचित कार्यसमिति के पदाधिकारियों और सदस्यों को अंगवस्त्र ओढ़ाकर सम्मानित किया और गौशाला के समग्र विकास के लिए अपने सांसद कोष से 15 लाख रुपये देने की घोषणा की। इस अवसर पर सांसद ने कहा कि गौसेवा भारतीय संस्कृति और ग्रामीण अर्थव्यवस्था का मुख्य आधार है। उन्होंने गौशाला को आधुनिक और आत्मनिर्भर बनाने पर जोर दिया।

गौरतलब है कि सदर अनुमंडलाधिकारी की देखरेख में हाल ही में इस नई समिति का गठन सर्वसम्मति से हुआ है, जिसमें डॉ. अशोक कुमार व प्रभात कुमार को उपाध्यक्ष, मधुसूदन जलान को सचिव, धर्मेंद्र कुमार स्वर्णकार व उत्तम मिश्रा को सह सचिव, अनिल अग्रवाल को कोषाध्यक्ष और सुधीर कुमार गुप्ता को मीडिया प्रभारी मनोनीत किया गया हैं। कार्यक्रम में नगर आयुक्त आशिष कुमार और उप महापौर डॉ. लालबाबू प्रसाद सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular