spot_img
Friday, July 24, 2026
Homeबिहारबेतियाबीएलओ की समीक्षा बैठक में डीएसई डेटा सत्यापन में देरी पर एसडीओ...

बीएलओ की समीक्षा बैठक में डीएसई डेटा सत्यापन में देरी पर एसडीओ सख्त, कार्य में तेजी लाने का निर्देश

-

◆मतदाता सूची से हटेंगे दोहरे नाम, एक सप्ताह में कार्य पूर्ण करने का निर्देश,

◆बैठक से नदारद रहे 83 बीएलओ से माँगा गया स्पष्टीकरण,

Bettiah. रवि कुमार मिश्रा।

बेतिया/नरकटियागंज। प्रखंड कार्यालय के सभाकक्ष में 03-नरकटियागंज विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के सभी बीएलओ की एक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। यह बैठक क्रमवार तीन अलग-अलग शिफ्टों में संपन्न हुई। ​बैठक के दौरान मतदाता सूची के डबल समान प्रविष्टि (डीएसई) डेटा के सत्यापन और निष्पादन में हो रही देरी को लेकर अनुमंडल पदाधिकारी सह-निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी ने कड़ा रुख अपनाया।

एसडीओ ने नाराजगी जताते हुए कहा कि कार्य में लापरवाही और धीमी प्रगति के कारण राज्य स्तर पर नरकटियागंज विधानसभा की रैंकिंग काफी नीचे गिर गई है, जो एक बेहद गंभीर विषय है। उन्होंने सभी बीएलओ को इस कार्य में तत्काल तेजी लाने का कड़ा निर्देश दिया।

वही बीडीओ सूरज कुमार सिंह ने बताया कि विधानसभा के बूथ संख्या 1 से 326 तक के बीएलओ की समीक्षा बैठक बुलाई गई थी। बैठक में बीएलओ को स्पष्ट निर्देश दिया गया कि यदि किसी एक ही मतदाता का नाम एक ही विधानसभा में दो जगह दर्ज है या दो अलग-अलग विधानसभाओं की मतदाता सूची में शामिल है, तो उसका भौतिक सत्यापन करें।

 सत्यापन के बाद जहाँ मतदाता लंबे समय से निवास नहीं कर रहा है, वहाँ से उसका नाम विलोपित करने की कार्रवाई करें। उन्होंने इस कार्य को हर हाल में एक सप्ताह के भीतर पूरा करने का निर्देश दिया है। इसके अलावा मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए फॉर्म 6 और हटाने के लिए फॉर्म 7 के आवेदनों का भी पूरी तरह सत्यापन करने के बाद ही आगे अग्रेषित करने का निर्देश दिया गया है। 

बीडीओ ने ये भी बताया कि समीक्षा बैठक के दौरान नरकटियागंज प्रखंड के 73 और लौरिया प्रखंड के 10, यानी कुल 83 बीएलओ अनुपस्थित पाए गए। इसे गंभीर अनुशासनहीनता व विभागीय कार्य के प्रति लापरवाही मानते हुए अनुपस्थित सभी बीएलओ से कारण बताओ स्पष्टीकरण मांगा जा रहा है। समीक्षा बैठक में बीएलओ सुपरवाइजर बीरेंद्र कुमार सिंह, अनुमंडल कार्यपालक सहायक शिशु कुमार मिश्रा एवं गोविंद कुमार समेत विधानसभा क्षेत्र के बीएलओ उपस्थित रहे।

Related articles

Bihar

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts