Homeबिहारबेतियाभारत में 7 वर्ष से रह रहे पात्र नेपाली मूल के लोगों...

भारत में 7 वर्ष से रह रहे पात्र नेपाली मूल के लोगों को मिल सकेगी भारतीय नागरिकता

-

◆बीडीओ ने पंचायत कर्मियो के साथ की समीक्षा बैठक, दिए कई जरूरी दिशा निर्देश,

Bettiah. रवि कुमार मिश्रा।

बेतिया/नरकटियागंज। प्रखंड सभागार में बीडीओ सूरज कुमार सिंह की अध्यक्षता में नेपाली मूल के निवासियों को भारतीय नागरिकता दिलाने से संबंधित एक समीक्षा बैठक गुरुवार आयोजित की गई। बैठक में पंचायत सचिवों को अपने-अपने क्षेत्रों में गहनता से नेपाली निवासियों की जानकारी जुटाकर जल्द रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया गया। ​बीडीओ ने बताया कि केंद्र सरकार के नए दिशा-निर्देशों के तहत 7 वर्ष या उससे अधिक समय से भारत में रह रहे नेपाली मूल के लोगों को नागरिकता देने की प्रक्रिया जारी है। 

इसके तहत विवाह पंजीकरण अनिवार्य अनिवार्य है।उन्होंने कहा कि भारत में विवाहित नेपाली महिलाओं के लिए शादी का रजिस्ट्रेशन कराना और कार्यपालक दंडाधिकारी का शपथ पत्र आवेदन के साथ लगाना अनिवार्य है। क्षेत्र से अब तक 55 लोगों ने नागरिकता के लिए निबंधन कराया है, जबकि 5 ने विवाह पंजीकरण कराया है।

अधिकारी ने बताया कि आवेदकों को गृह मंत्रालय की आधिकारिक वेबसाइट पर आवेदन करना होगा। प्रशासनिक सत्यापन के बाद रिपोर्ट गृह मंत्रालय को भेजी जाएगी, जहाँ से अंतिम स्वीकृति मिलेगी। अंत में उन्हें 500 रुपए का शुल्क देना होगा। बीडीओ ने कहा कि ​नागरिकता मिलने से वर्षों से रह रहे लोगों को मताधिकार और सरकारी योजनाओं का लाभ आसानी से मिल सकेगा। 

बैठक में बीपीआरओ विवेक आर्या, पंचायत सचिव संतीश कुमार, विक्रांत राज, मो. जलालुद्दीन, शंकर प्रसाद, अमरेश कुमार, राकेश कुमार, समेत कार्यपालक और तकनीकी सहायक मौजूद रहे।

Related articles

Bihar

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest posts