Patna| संवाददाता|
पटना। वरीय पुलिस अधीक्षक कार्यालय, पटना ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर आम जनता से उपद्रवियों की पहचान करने में सहयोग की अपील की है।पुलिस के अनुसार 22 जुलाई को शहर के गांधी मैदान और आयकर गोलंबर क्षेत्र में प्रदर्शन के दौरान उपद्रवी तत्वों ने पुलिस बल,सार्वजनिक संपत्ति,आम लोगों तथा मीडियाकर्मियों पर लाठी,डंडे और ईंट-पत्थर से हमला किया था।

घटना में पुलिस वाहनों और लोक संपत्ति को भी नुकसान पहुंचाया गया था।पुलिस सोशल मीडिया के माध्यम से उपद्रवियों को चिह्नित कर उनकी तस्वीरें जारी कर रही है।पटना पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे फोटो के क्रम संख्या के अनुसार उपद्रवियों की पहचान कर पुलिस के हेल्पलाइन नंबरों (0612-2217000 व 9939919191) पर सूचना दें,ताकि दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जा सके।सूचना देने वालों की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।

Patna | Police Release Photos Of Mischief Makers Appeal Public For Identification
URL slug- patna-police-release-photos-mischief-makers-appeal-public-identification
tagline- PatnaNews, PatnaPolice, LawAndOrder, PublicNotice, PoliceAppeal, CrimeUpdate, BiharNews,












