spot_img
Monday, June 29, 2026
HomeBreakingरक्सौल - रघुनाथपुर पंचायत में विवाद, मुखिया पति पर गाली-गलौज और मारपीट...

रक्सौल – रघुनाथपुर पंचायत में विवाद, मुखिया पति पर गाली-गलौज और मारपीट का आरोप

-

रक्सौल। अनिल कुमार।


वार्ड सदस्य का आरोप: मारपीट और जातिसूचक गाली, रामगढ़वा प्रखंड के रघुनाथपुर पंचायत में बढ़ा विवाद, तनाव का माहौल

रामगढ़वा प्रखंड के रघुनाथपुर पंचायत के मझरिया गांव वार्ड संख्या-1 के वार्ड सदस्य पन्नालाल राम ने पंचायत के मुखिया पति मोहम्मद जाने आलम, उनके बेटे शाहिद अख्तर और भतीजे इस्तेखार मियां पर मारपीट और जातिसूचक गाली देने का गंभीर आरोप लगाया है।

पन्नालाल राम के अनुसार, उन्होंने अपने वार्ड में मनरेगा योजना के तहत लगभग 6 लाख रुपये की लागत से मिट्टी भराई और रोड सोलिंग का काम करवाया था। लेकिन, उनका आरोप है कि इस कार्य की राशि का भुगतान मुखिया के पुत्र ने गलत तरीके से ले लिया। जब वे भुगतान की बात करने मुखिया के घर गए तो उनके साथ और उनकी पत्नी के साथ मारपीट की गई।


एससी-एसटी थाना में मामला दर्ज, कार्रवाई की मांग

घटना के बाद पन्नालाल राम ने इसकी शिकायत जिला पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात से की और एससी-एसटी थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई। उन्होंने प्रशासन से आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।


मुखिया पति की सफाई: सभी आरोप झूठे और राजनीतिक साजिश

इस पूरे मामले पर जब मुखिया पति मोहम्मद जाने आलम से बात की गई, तो उन्होंने सभी आरोपों को बेबुनियाद बताया। उन्होंने कहा कि पंचायत चुनाव नजदीक है, इसलिए उन्हें बदनाम करने की साजिश की जा रही है।

मुखिया पति का कहना है कि पन्नालाल राम उन्हें झूठे केस में फंसा कर राजनीतिक लाभ और आर्थिक फायदा उठाना चाहते हैं। उन्होंने यह भी दावा किया कि उन्होंने कभी किसी से मारपीट नहीं की और न ही किसी को जातिसूचक गाली दी।


अन्य वार्ड सदस्य भी मुखिया पति के समर्थन में आए आगे

मुखिया पति ने बताया कि पंचायत के 11 वार्ड सदस्यों ने उनके समर्थन में अपने लेटरपैड पर हस्ताक्षर कर एससी-एसटी थाना में आवेदन दिया है, जिसमें कहा गया है कि उन्हें और उनके परिवार को जानबूझकर फंसाया जा रहा है।

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि मनरेगा योजना में वार्ड सदस्य की कोई भूमिका नहीं होती। योजना के कार्यों की जिम्मेदारी मुखिया और पीआरएस की होती है। मजदूरी सीधे मजदूरों के खाते में जाती है और सामग्री की राशि वेंडर को दी जाती है। इसलिए वार्ड सदस्य का कोई लेना-देना नहीं है।


तनावपूर्ण माहौल, पुलिस जांच में जुटी

फिलहाल पूरे पंचायत क्षेत्र में इस मामले को लेकर तनाव का माहौल बना हुआ है। दोनों पक्ष अपनी-अपनी बातों पर अड़े हुए हैं। ग्रामीणों का भी कहना है कि मुखिया पति को फंसाया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।


फोटो विवरण
मुखिया पति मोहम्मद जाने आलम ने सभी वार्ड सदस्यों के साथ मिलकर आरोपों को निराधार बताया।

Raxaul | Ramgarhwa | Ward Member Accuses Mukhiya’s Husband of Abuse and Assault; Allegations Termed Baseless
Dispute Escalates in Raghunathpur Panchayat, Tension Prevails in the Village.

Related articles

Video thumbnail
22 June 2026
00:33
Video thumbnail
रक्सौल : सुरक्षा जॉंच को सोना-चांदी दुकानों का एसडीपीओ और थानाध्यक्ष ने किया निरीक्षण, 19 June 2026
00:58
Video thumbnail
बेतिया में सगे भाई ने मां के साथ मिलकर की भाई की हत्या, शव जलाया, दोनों गिरफ्तार, 14 June 2026
00:12
Video thumbnail
मोतिहारी। NDA सरकार, 12 साल विश्वास के, मीडिया संवाद में सांसद रधामोहन सिंह, 13 June 2026
02:19
Video thumbnail
PM Modi लगातार 12 वर्षों तक जनता द्वारा चुने गये पहले प्रधानमंत्री, PBSHABD
00:45
Video thumbnail
मोतिहारी। रक्सौल बोर्डर पर दो विदेशी नगरिक गिरफ़्तार, 9 June 2026
00:13
Video thumbnail
Raxaul| | रिपुराज एग्रो, चावल की पहली कंटेनर रैक गुवाहाटी को रवाना, 31 May 2026
05:41
Video thumbnail
Motihari के जॉनपुल व चॉंदमारी में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की रेड 31 May 2026
00:21
Video thumbnail
Motihari | Champaran Range DIG Harkishore Ray at Raxaul, 30 May 2026
00:50
Video thumbnail
Raxaul | स्लीपर टीटीई बेस में सेवानिवृत्त सीटीआई जीनो राम को दी गयी भावभीनी विदाई, 29 May 2026
00:53

Bihar

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts