मोतिहारी। चंपारण के प्रतिष्ठित रहमानिया हॉस्पिटल ने चिकित्सा के क्षेत्र में एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है। अस्पताल के मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. उमर तबरेज के नेतृत्व में डॉक्टरों की टीम ने एक 60 वर्षीय महिला के पैर का अत्यंत जटिल ऑपरेशन कर 8 किलोग्राम का विशाल ट्यूमर सफलतापूर्वक बाहर निकाला है।
बिना ‘नर्व डैमेज’ के सफल सर्जरी
इस ऑपरेशन की सबसे बड़ी चुनौती ट्यूमर का जांघ और घुटने की मुख्य नसों (Nerves) के बेहद करीब होना था। जरा सी चूक से मरीज का पैर हमेशा के लिए बेकार हो सकता था, लेकिन डॉ. उमर तबरेज ने अपनी विशेषज्ञता का परिचय देते हुए बिना किसी नर्व डैमेज के इस भारी-भरकम ट्यूमर को शरीर से अलग किया। 60 वर्ष की उम्र में इतनी क्रिटिकल सर्जरी के बाद भी महिला अब पूरी तरह स्वस्थ है और उनके पैरों की मूवमेंट सामान्य है।
“मरीज की स्थिति काफी गंभीर थी। मुख्य चुनौती ट्यूमर निकालते समय नसों को सुरक्षित रखना था ताकि पैर की कार्यक्षमता पर कोई असर न पड़े। हमारी टीम ने इस जोखिम भरे कार्य को सफलतापूर्वक पूरा किया और अब मरीज रिकवरी की राह पर है।” — डॉ. उमर तबरेज (MD, रहमानिया हॉस्पिटल)
क्षेत्र में सराही जा रही है उपलब्धि
रहमानिया हॉस्पिटल की इस ‘ट्रिमेंडस’ सफलता के बाद मरीज के परिजनों ने राहत की सांस ली है और डॉ. उमर तबरेज का आभार व्यक्त किया है। इस सफल ऑपरेशन ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि चंपारण में अब जटिल से जटिल सर्जरी आधुनिक तकनीक और विशेषज्ञता के साथ संभव है।












