spot_img
Wednesday, June 10, 2026
Homeबिहारपटनापटना: हर्ष सोलर पावर वेयरहाउस में भीषण आग, करोड़ों का सामान जलकर...

पटना: हर्ष सोलर पावर वेयरहाउस में भीषण आग, करोड़ों का सामान जलकर खाक

-

SHABD,पटना, August 11,

पटना NH-30 किनारे हर्ष पावर कंपनी के सोलर पैनल वेयरहाउस में भीषण आग, दमकल की 5 गाड़ियां जुटीं; करोड़ों के सोलर पैनल, इनवर्टर व बैटरी जलकर खाक।

11 अगस्त, बाइपास (पटना, बिहार) :

 राजधानी पटना के बाइपास थाना क्षेत्र में नेशनल हाइवे (NH-30) के पास स्थित एक वेयरहाउस में सोमवार की सुबह भीषण आग लग गयी। आग इतनी तेज और भयावह थी कि कुछ ही समय में पूरे वेयरहाउस को अपनी चपेट में ले लिया।

घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की पांच गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। आग पर काबू पाने के लिए फायर फाइटर टीम लगातार मशक्कत कर रही है। आसपास के लोगों को एहतियातन वहां से दूर कर दिया गया, ताकि किसी प्रकार की जनहानि न हो।

वेयरहाउस के प्रबंधक जितेंद्र कुमार ने बताया कि यह हर्ष पावर कंपनी का गोदाम है, जिसमें सोलर पैनल सिस्टम लगाने के लिए आवश्यक उपकरण रखे गए थे। इसमें बड़ी संख्या में सोलर प्लेट, इनवर्टर और बैटरियां मौजूद थीं। उनका कहना है कि सुबह के समय अचानक आग लगने की घटना हुई, जिसकी वजह अब तक स्पष्ट नहीं हो पायी है।

स्थानीय लोगों के अनुसार, आग लगते ही वेयरहाउस से धुएं का घना गुबार उठने लगा, जो दूर-दूर तक दिखाई दे रहा था। आसपास के क्षेत्रों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। फायर ब्रिगेड की टीम ने पहले आग को फैलने से रोकने पर ध्यान केंद्रित किया, ताकि यह पास के इलाकों या अन्य गोदामों तक न पहुंचे।

दमकल विभाग ने फिलहाल शॉर्ट सर्किट को आग लगने की संभावित वजह माना है, लेकिन इसकी पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी। आग से हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है, हालांकि प्राथमिक अनुमान के अनुसार करोड़ों रुपये के उपकरण जलकर राख हो गए हैं।

Caption :

पटना NH-30 किनारे हर्ष पावर कंपनी के सोलर पैनल वेयरहाउस में भीषण आग, दमकल की 5 गाड़ियां जुटीं; करोड़ों के सोलर पैनल, इनवर्टर व बैटरी जलकर खाक।

Patna |A massive fire broke out at the Harsh Solar Power warehouse in Patna, destroying goods worth crores.

Related articles

Video thumbnail
मोतिहारी। रक्सौल बोर्डर पर दो विदेशी नगरिक गिरफ़्तार, 9 June 2026
00:13
Video thumbnail
Raxaul| | रिपुराज एग्रो, चावल की पहली कंटेनर रैक गुवाहाटी को रवाना, 31 May 2026
05:41
Video thumbnail
Motihari के जॉनपुल व चॉंदमारी में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की रेड 31 May 2026
00:21
Video thumbnail
Motihari | Champaran Range DIG Harkishore Ray at Raxaul, 30 May 2026
00:50
Video thumbnail
Raxaul | स्लीपर टीटीई बेस में सेवानिवृत्त सीटीआई जीनो राम को दी गयी भावभीनी विदाई, 29 May 2026
00:53
Video thumbnail
Motihari | गायघाट चौक पर मजदूरों पर गिरी बरगद की डाल, एक की मौत, एक गंभीर, स्टेट हाइवे जाम।
00:18
Video thumbnail
Motihari | गायघाट चौक पर मजदूरों व गराज पर गिरी बरगद की डाल, एक की मौत, एक गंभीर, स्टेट हाइवे जाम
00:13
Video thumbnail
रक्सौल में लाखों रुपये नेपाली व भारतीय मुद्रा जब्त करने के बाद IPS हेमंत सिंह ने क्सा कहा?
02:34
Video thumbnail
Motihari | रक्सौल में भारी मात्रा में नेपाली व भारतीय मुद्रा बरामद, पुलिस और एसटीएफ की कार्रवाई।
00:42
Video thumbnail
17 May 2026
00:22

Bihar

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts