spot_img
Tuesday, July 7, 2026
Homeबिहारपटनाराष्ट्र भक्त अभिनेता, निर्माता और निर्देशक मनोज कुमार को दिव्य जीर्णोद्धार फाउंडेशन...

राष्ट्र भक्त अभिनेता, निर्माता और निर्देशक मनोज कुमार को दिव्य जीर्णोद्धार फाउंडेशन ने दी श्रद्धांजलि

-



श्रद्धांजलि सभा में उनके योगदान को बताया गया प्रेरणास्रोत

जितेन्द्र कुमार सिन्हा, पटना, 5 अप्रैल ::
दिव्य जीर्णोद्धार फाउंडेशन ने राष्ट्र भक्त अभिनेता, निर्माता और निर्देशक मनोज कुमार को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। यह जानकारी फाउंडेशन के संस्थापक डॉ. राकेश दत्त मिश्र ने दी।

डॉ. मिश्र ने कहा कि मनोज कुमार का भारतीय सिनेमा में योगदान अतुलनीय है। वे न सिर्फ एक उत्कृष्ट अभिनेता थे, बल्कि देश की संस्कृति और समाज के प्रति उनकी प्रतिबद्धता भी प्रशंसनीय थी।

श्रद्धांजलि सभा में फाउंडेशन के अध्यक्ष जितेन्द्र कुमार सिन्हा ने कहा कि मनोज कुमार ने अपनी फिल्मों के माध्यम से भारतीयता और राष्ट्रवाद को नई पहचान दी। उन्होंने न केवल सिनेमा के ज़रिए करोड़ों दिलों को छुआ, बल्कि सामाजिक कार्यों से भी राष्ट्रसेवा की भावना को आगे बढ़ाया। उनके निभाए गए किरदार आज भी लोगों को प्रेरणा देते हैं। उनका जीवन समर्पण, मेहनत और देशभक्ति का प्रतीक था।

फाउंडेशन के सचिव सुबोध कुमार सिंह ने कहा, “हम उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं और उनके योगदान को सदैव स्मरण रखेंगे। उनका अभिनय, निर्देशन और राष्ट्रसेवा के प्रति समर्पण हमारे समाज के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा।”

फाउंडेशन की ओर से अभिनेता मनोज कुमार के परिवारजनों एवं प्रशंसकों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त की गईं और यह संकल्प लिया गया कि उनके योगदान को सम्मानित करने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे।

इस अवसर पर दिव्य जीर्णोद्धार फाउंडेशन के सभी पदाधिकारी एवं सदस्यगण उपस्थित थे।


Divya Jirnodhar Foundation Pays Tribute to Patriotic Actor, Producer, and Director Manoj Kumar

Related articles

Video thumbnail
6 July 2026
04:02
Video thumbnail
पटना सिटी : BPSC में सफल निभा कुमारी बनीं SDM , विधायक ने किया सम्मानित, 6 July 2026
01:45
Video thumbnail
हिंदू साम्राज्य दिनोत्सव पर रक्सौल में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का भव्य पथ संचलन, 5 July 2026
00:22
Video thumbnail
बेतिया : मझौलिया में 1.24 क्विंटल गांजा के साथ बोलेरो ज़ब्त, दो तस्कर गिरफ्तार, 4 July 2026
00:39
Video thumbnail
22 June 2026
00:33
Video thumbnail
रक्सौल : सुरक्षा जॉंच को सोना-चांदी दुकानों का एसडीपीओ और थानाध्यक्ष ने किया निरीक्षण, 19 June 2026
00:58
Video thumbnail
बेतिया में सगे भाई ने मां के साथ मिलकर की भाई की हत्या, शव जलाया, दोनों गिरफ्तार, 14 June 2026
00:12
Video thumbnail
मोतिहारी। NDA सरकार, 12 साल विश्वास के, मीडिया संवाद में सांसद रधामोहन सिंह, 13 June 2026
02:19
Video thumbnail
PM Modi लगातार 12 वर्षों तक जनता द्वारा चुने गये पहले प्रधानमंत्री, PBSHABD
00:45
Video thumbnail
मोतिहारी। रक्सौल बोर्डर पर दो विदेशी नगरिक गिरफ़्तार, 9 June 2026
00:13

Bihar

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts