spot_img
Sunday, December 7, 2025
Homeबिहारपटनामहिलाओं को जागरूक होने के साथ-साथ शिक्षित होना भी जरूरी : बीडीओ,...

महिलाओं को जागरूक होने के साथ-साथ शिक्षित होना भी जरूरी : बीडीओ, चंदा कुमारी

-

पटना, 9 मार्च। जितेन्द्र कुमार सिन्हा।

बिहटा प्रखंड की स्वयंसेवी संस्था महिला बाल युवा केंद्र के तत्वावधान में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर एक समारोह का आयोजन किया गया। इसमें प्रखंड के 12 गांवों के 78 प्रतिभागियों ने भाग लिया।

समारोह की अध्यक्षता कटेसर पंचायत समिति सदस्य एवं समाजसेविका कांती देवी ने की, जबकि उद्घाटन प्रखंड विकास पदाधिकारी चंदा कुमारी ने किया।

महिलाओं की शिक्षा और जागरूकता पर जोर

समारोह को संबोधित करते हुए प्रखंड विकास पदाधिकारी चंदा कुमारी ने कहा कि महिलाओं को अपने अधिकारों और कर्तव्यों की महत्ता को समझना चाहिए। सामाजिक उत्थान के लिए जागरूकता के साथ-साथ शिक्षा भी आवश्यक है।

समाजसेविका प्रभावती देवी ने कहा कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं में सामाजिक, आर्थिक एवं राजनीतिक चेतना जागृत करना है, जिससे वे आत्मनिर्भर बन सकें।

महिला सशक्तीकरण पर विचार

आंगनवाड़ी सेविका मीना देवी ने कहा कि भारत तकनीकी प्रगति के बावजूद महिलाओं की शिक्षा में पीछे है। अशिक्षा के कारण ही देश में जनसंख्या वृद्धि तेजी से हो रही है।

पूर्व पत्रकार विजय कुमार सिंह ने कहा कि जहां नारी का सम्मान होता है, वहां देवता का वास होता है। एक शिक्षित मां घर और समाज दोनों की दिशा बदल सकती है।

पूर्व मुखिया सहदेव राय ने कहा कि परिश्रम और लगन से जीवन स्तर को ऊंचा उठाया जा सकता है।

सर्वोदय नेता हेम नारायण भाई ने कहा कि सृष्टि की शुरुआत मातृशक्ति से होती है।

समारोह में कई वक्ताओं ने रखे विचार

इस अवसर पर रीता देवी, प्रिया कुमारी, सुरेश ठाकुर, मनोज कुमार चौधरी, डिंपल कुमारी, रिया कुमारी, खुशी कुमारी, नेहा कुमारी और पायल कुमारी सहित कई वक्ताओं ने अपने विचार व्यक्त किए।

समारोह के अंत में राधेश्याम ने धन्यवाद ज्ञापन किया।

Related articles

Video thumbnail
Raxaul | Adapur में आर्स के साथ दो गिरफ्कार, 6 December 2025
00:23
Video thumbnail
पीएम मोदी ने राष्ट्रपति पुतिन का प्रधानमंत्री आवास पर किया स्वागत, PBSHABD, 4 December 2025
00:23
Video thumbnail
रक्सौल | नाबालिग को बुर्का पहना नेपाल ले जा रहा मानव तस्कर, 4 December 2025
00:23
Video thumbnail
छपरा मुठभेड़: पुलिस का ऑपरेशन लंगड़ा जारी, एक सप्ताह में दूसरा इनकाउंटर, PBSHABD, 4 December 2025
01:18
Video thumbnail
देखिए 10 हजार रु से कैसे आत्म निर्भर बनी? PBSHABD, 2 December 2025
01:00
Video thumbnail
Chapra | सोनपुर मेला में थिएटर से नाबालिग नर्तकियाँ मुक्त, कुमार आशीष,एसएसपी,सारण,PBSHABD,2 December
01:24
Video thumbnail
शिवसागर में Firing से हुई हत्या में Rohtas SP Raushan Kumar ने क्या कहा? PBSHABD, 1 December 2025
02:51
Video thumbnail
पूर्वी चंपारण में विश्व एड्स दिवस पर निकाली गई जागरूकता रैली, PBSHABD 1 December 2025
02:18
Video thumbnail
रक्सौल की पत्रकारिता के ‘युगपुरुष’ बाबू रामपुकार सिंह की छठी पुण्यतिथि, 1 December 2025
00:18
Video thumbnail
सोनपुर मेला में रोमांचक नौका दौड़ का आयोजन, हरेंद्र सहनी की टीम विजेता, PBSHABD, 1 December 2025
00:55

Bihar

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts