spot_img
Thursday, January 22, 2026
Homeबिहारपटनाउत्कृष्ट सेवा व साहित्यिक गतिविधियों के लिए सम्मानित हुई प्रवीण कुमारी

उत्कृष्ट सेवा व साहित्यिक गतिविधियों के लिए सम्मानित हुई प्रवीण कुमारी

-

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर दिव्य जीर्णोद्धार फाउंडेशन ने किया सम्मानित

जितेन्द्र कुमार सिन्हा, पटना, 09 मार्च।

कटिहार रेलवे अस्पताल की पूर्व मुख्य नर्सिंग अधीक्षक प्रवीण कुमारी को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर दिव्य जीर्णोद्धार फाउंडेशन ने सम्मानित किया। उक्त जानकारी इंडियन फेडरेशन वर्किंग जर्नलिस्ट बिहार के सदस्य सुरेन्द्र कुमार रंजन ने दी।

उन्होंने बताया कि प्रवीण कुमारी को उत्कृष्ट सामाजिक सेवाओं एवं साहित्यिक गतिविधियों के लिए प्रशस्ति पत्र एवं अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। इसके अलावा, उन्हें 2016 में काव्य रचना के लिए 501 रुपए तथा 2017 में हिन्दी दिवस के अवसर पर सारे कार्य हिन्दी में करने के लिए प्रशस्ति पत्र एवं 501 रुपए का पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया था। यह सम्मान उस समय एनएफ रेलवे कटिहार मंडल के रेल मंडल प्रबंधक द्वारा दिया गया था।

श्री रंजन ने बताया कि सेवा निवृत्ति के बाद भी प्रवीण कुमारी नि:स्वार्थ भाव से समाज सेवा में सक्रिय हैं।

Related articles

Bihar

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts