-मधुबनी से मिली गाड़ी
वाहन चोर की तलाश जारी
फोटो : बरामद स्कर्पियो
माला सिन्हा
पीपराकोठी : जीवधारा से दो दिन पूरे चोरी गई एक उजले रंग की स्कॉर्पियो को पुलिस ने महज 48 घंटे के भीतर बरामद कर लिया है। वाहन को मधुबनी जिले के खुटौना थाना क्षेत्र के ईक्सटा गांव स्थित जामा मस्जिद के पास से बरामद किया गया. हालांकि, वाहन चोर की पहचान और गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कार्रवाई जारी है. पुलिस के अनुसार जीवधारा निवासी शाहनवाज आलम का स्कार्पियो 3 जुलाई की सुबह उनके दरवाजे से चोरी कर ली गई. मामले में पीपराकोठी थाना में मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया. तकनीकी एवं भौतिक अनुसंधान के आधार पर पुलिस ने वाहन का पता लगाते हुए उसे मधुबनी जिले के खुटौना थाना क्षेत्र के ईक्सटा गांव स्थित जामा मस्जिद के पास से सुरक्षित बरामद कर लिया. इस कार्रवाई में पीपराकोठी थानाध्यक्ष ब्रजेश कुमार सिंह के नेतृत्व में गठित छापेमारी दल में पुलिस अवर निरीक्षक शाहिल कुमार, शशि भूषण कुमार, ज्योति महतो तथा थाना के सशस्त्र बल एवं रिजर्व गार्ड के जवान शामिल थे. पुलिस ने बताया कि वाहन बरामद कर लिया गया है, जबकि चोरी की घटना में शामिल आरोपितों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है.












