HomeUncategorized"मिशन निर्भया" के तहत साइबर मानव तस्करी गिरोह का भंडाफोड़, नेपाली नाबालिग...

“मिशन निर्भया” के तहत साइबर मानव तस्करी गिरोह का भंडाफोड़, नेपाली नाबालिग मुक्त, तीन गिरफ्तार

Motihari | अनिल कुमार|

एसएसबी मंगलदोई, नेपाल पुलिस व गुजरात पुलिस के संयुक्त ऑपरेशन “मिशन निर्भया” के तहत 3 अभियुक्त गिरफ्तार, नाबालिग का रेस्क्यू।

रक्सौल। सोशल मीडिया और मोबाइल गेमिंग प्लेटफॉर्म के माध्यम से नाबालिग लड़की को जाल में फंसाकर नेपाल से गुजरात पहुंचाने वाले एक संगठित साइबर मानव तस्करी नेटवर्क का पर्दाफाश किया गया है। भारत-नेपाल की एजेंसियों द्वारा चलाए गए स्पेशल इंटेलिजेंस ऑपरेशन “मिशन निर्भया” के तहत एक नेपाली नाबालिग लड़की को गुजरात से सकुशल मुक्त कराया गया है। इस अंतरराष्ट्रीय कार्रवाई में मानव तस्करी गिरोह से जुड़े 3 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है।

असम के मंगलदोई एसएसबी क्षेत्रक मुख्यालय के इंस्पेक्टर मनोज कुमार शर्मा को 5 जून को सूचना मिली थी कि नेपाल की एक नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर गायब कर दिया गया है। तकनीकी अनुसंधान व डिजिटल ट्रैकिंग से पता चला कि यह संगठित साइबर मानव तस्करी का मामला है। गिरोह सोशल मीडिया व गेमिंग प्लेटफॉर्म पर नकली प्रोफाइल बनाकर किशोरियों को फंसाता था।

इंस्पेक्टर मनोज कुमार ने खुफिया जानकारी नेपाल पुलिस मुख्यालय के एआईजी उमा चतुर्वेदी व पर्सा के एसपी सुदीप राज पाठक के साथ साझा की, जिसके बाद नेपाल पुलिस ने 3 अभियुक्तों को दबोच लिया। इसके बाद मिशन मुक्ति फाउंडेशन के निदेशक वीरेंद्र कुमार सिंह व गुजरात पुलिस के सहयोग से 3 जुलाई को विशेष अभियान चलाकर पीड़िता को सुरक्षित मुक्त कराया गया।

Raxaul: Cyber human trafficking racket busted under Mission Nirbhaya, minor Nepali girl rescued, 3 arrested

Slug URL
motihari-cyber-human-trafficking-racket-busted-nepali-minor-rescued-under-mission-nirbhaya

Tag Line
Raxaul News, Mission Nirbhaya, Cyber Human Trafficking Busted, SSB Mangaldoi Inspector Manoj Kumar, Indo Nepal Police Joint Operation Update,

spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular