HomeUncategorizedसड़क दुर्घटना में साइकिल सवार अधेड़ की मौत

सड़क दुर्घटना में साइकिल सवार अधेड़ की मौत

फोटो : दुर्घटना के बाद लोगों की भीड़

माला सिन्हा

पीपराकोठी : थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित वाटगंज चौक पर रविवार को हुए सड़क हादसे में एक साइकिल सवार अधेड़ की मौके पर ही मौत हो गई. इस दुर्घटना में बाइक सवार चाचा-भतीजा गंभीर रूप से घायल हो गए. मृतक की पहचान रामगढ़ महुआ गांव निवासी 60 वर्षीय हरेंद्र सहनी के रूप में हुई है. घायलों में डुमरियाघाट थाना क्षेत्र के सारोतर गांव निवासी दिलीप पटेल और उनके भतीजे अभिजीत कुमार शामिल हैं. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हरेंद्र सहनी वाटगंज चौक पर राष्ट्रीय राजमार्ग पार कर रहे थे. इसी दौरान चकिया की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार स्प्लेंडर बाइक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी. घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष ब्रजेश कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को एनएचएआई एंबुलेंस से इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया. मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी सदर अस्पताल भेजा गया है.

spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular