HomeUncategorizedबेतिया पुलिस अधीक्षक ने विभिन्न थाना का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश...

बेतिया पुलिस अधीक्षक ने विभिन्न थाना का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिया

देशवाणी 

बेतिया : पश्चिम चम्पारण जिला के बेतिया पुलिस अधीक्षक कुमार गौतम ने मंगलवार को नगर थाना/साइबर थाना/महिला थाना/ अनुसूचित जाति एवं जनजाति थाना/कालीबाग थाना का निरीक्षण किया। इस क्रम में मंगलवार दिनांक 30 जुन 2026 को उन्होंने बेतिया पुलिस के नगर थाना/साइबर थाना/महिला थाना/ अनुसूचित जाति एवं जनजाति थाना/कालीबाग थाना का निरीक्षण कर पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिय। निरीक्षण के क्रम में थाना परिसर, मालखाना, हाजत, अभिलेखों, अपराध पंजी, आगंतुक पंजी, सीसीटीवी व्यवस्था तथा स्वच्छता व सफाई का अवलोकन किया। एसपी ने निरीक्षण के क्रम में पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों को आमजन से विनम्र एवं संवेदनशील व्यवहार करने, शिकायत का त्वरित, निष्पक्ष निष्पादन सुनिश्चित करने तथा थाना परिसर में स्वच्छता एवं अनुशासन बनाये रखने के निर्देश दिया। बेतिया एसपी के निरीक्षण के क्रम में उपलब्ध अभिलेख एवं व्यवस्था का अवलोकन कर उनमें आवश्यक सुधार को सम्बंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिया। उनके निरीक्षण के क्रम में अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी सदर 01, अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी सदर 02, थानाध्यक्ष, नगर/कालीबाग/महिला/अनुसूचित जाति एवं जनजाति थाना तथा उपर्युक्त सभी थाना के पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।

spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular