HomeUncategorizedयात्रियों की सुरक्षा और सेवा को लेकर टोल कर्मियों का विशेष प्रशिक्षण...

यात्रियों की सुरक्षा और सेवा को लेकर टोल कर्मियों का विशेष प्रशिक्षण सम्पन्न, सीपीआर व व्यवहार कौशल पर बल दिया गया

देशवाणी 

बेतिया : राष्ट्रीय राजमार्ग एनएच 727 पर यात्रियों को सुरक्षित, सुगम और सम्मानजनक सेवा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शनिवार को पश्चिम चम्पारण जिला में स्थित एकमात्र विशुनपुरवा टोल प्लाजा (पीआईयू, मोतिहारी) में टोल कर्मियों के लिए विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजन किया गया। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के निर्देश पर आयोजित उपर्युक्त प्रशिक्षण में कर्मचारियों को व्यवहारिक दक्षता, आपदा प्रबंधन और आपातकालीन चिकित्सा सहायता से जुड़े महत्वपूर्ण विषय की जानकारी दी गई। पीआईयू मोतिहारी के प्रबंधक राकेश सिंह ने बताया कि प्रशिक्षण का संचालन हिंदुस्तान लाइफ केयर लिमिटेड (एचएलएल) के माध्यम से किया गया। प्रशिक्षक रौनक कुमार एवं रामनिवास कुमार ने टोल कर्मियों को यात्रियों के साथ शालीन, विनम्र और संवेदनशील व्यवहार, कार्यस्थल पर तनाव प्रबंधन, प्रभावी संवाद कौशल तथा टोल प्लाजा पर उत्पन्न होने वाली आकस्मिक परिस्थितियों से निपटने के व्यावहारिक विधि सिखाया गया। प्रशिक्षण के क्रम में कर्मियों को सीपीआर (कार्डियो पल्मोनरी रिससिटेशन) का व्यवहारिक अभ्यास भी कराया गया, जिससे सड़क दुर्घटना अथवा अन्य आपात स्थिति में घायल व्यक्ति की जान बचाने के लिए प्रारंभिक जीवनरक्षक सहायता तत्काल उपलब्ध कराई जा सके। प्रत्येक रोड यूजर का हाथ जोड़कर अभिवादन करने तथा सेवा के क्रम में सकारात्मक और सहयोगात्मक वातावरण बनाए रखने पर विशेष बल दिया गया। रोल प्ले, समूह चर्चा और मॉक ड्रिल के माध्यम से कर्मचारियों को वास्तविक परिस्थितियों में निर्णय लेने और त्वरित प्रतिक्रिया देने का अभ्यास कराया गया। इस अवसर पर राकेश सिंह ने कहा कि एनएचएआई का उद्देश्य केवल टोल संचालन नहीं, बल्कि यात्रियों को सुरक्षित, सहज और सम्मानजनक यात्रा अनुभव उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि व्यवहार में सकारात्मक बदलाव ही उत्कृष्ट सेवा की पहचान है और ऐसे प्रशिक्षण इसी दिशा में महत्वपूर्ण साबित होंगे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular