spot_img
Friday, May 29, 2026
HomeBig Breakingविश्व प्रसिद्ध गढ़ी माई मेले का उद्घाटन, नेपाल के उप राष्ट्रपति ने...

विश्व प्रसिद्ध गढ़ी माई मेले का उद्घाटन, नेपाल के उप राष्ट्रपति ने की विशेष पूजा-अर्चना

-

Nepal Boarder latest news by अनिल कुमार।

विश्व प्रसिद्ध गढ़ी माई मेले का उद्घाटन नेपाल के उप राष्ट्रपति राम सहाय यादव ने किया। उन्होंने भारी सुरक्षा के बीच गढ़ी माई मंदिर के गर्भगृह में विशेष पूजा-अर्चना की। इसके बाद मेला मूल समिति द्वारा आयोजित प्रबंधन का निरीक्षण किया।  

नेपाल के उपराष्ट्रपति राम सहाय यादव शक्ति पीठ गढ़ी माई मेले के उद्घाटन के मौक़े पर पूजा-अर्चना करते हुए।

हालांकि इस मेले की शुरुआत 17 नवंबर से ही हो चुकी है। विधिवत उद्घाटन आज हुआ है।

यह भी पढ़े, पूरी खबर के लिए नीचे की लिंक को कृपया क्लिक करें-

नेपाल में शक्तिपीठ गढ़ीमाई मंदिर में प्रत्येक पांच साल में लगनेवाले मेले की तैयारियां लगभग पूरी, कब से होगा शुभारंभ

निरीक्षण के दौरान, उप राष्ट्रपति ने सुरक्षा अधिकारियों और मेला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष सह गढ़ी माई नगर पालिका के मेयर उपेंद्र यादव से मेला में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए किए गए प्रबंधों की जानकारी ली। उन्होंने श्रद्धालुओं की सुरक्षा और आवासन व्यवस्था की लगातार निगरानी का निर्देश दिया।  

उप राष्ट्रपति ने कहा –

मेले में उमड़ रही भारी भीड़ को व्यवस्थित दर्शन का मौका देने के लिए सभी गेट पर सुरक्षा कर्मी तैनात किए जाएं।

श्रद्धालुओं को सुरक्षित तरीके से माता के दर्शन तक पहुंचाने में सहयोग करें ताकि किसी को कोई असुविधा न हो।  

भारत से आने वाले श्रद्धालुओं के वाहनों, पूजा-अर्चना, और बलि प्रक्रिया में कोई समस्या न हो, इसका विशेष ध्यान रखने की बात भी उन्होंने कही। मेले में प्रतिदिन 4 से 5 लाख श्रद्धालु गढ़ी माई के दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं।  

गढ़ी माई मेला समिति के अध्यक्ष उपेंद्र यादव ने बताया कि 8 दिसंबर से मन्नत पूरी होने पर पशु बलि चढ़ाने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ में और वृद्धि होगी। पांच वर्षों में एक बार आयोजित होने वाले इस मेले में एक करोड़ से अधिक श्रद्धालु आते हैं, जिनमें भारतीय क्षेत्र से आने वालों की संख्या सबसे अधिक रहती है।  

विश्व प्रसिद्ध गढ़ी माई मेला के उद्घाटन के मौके पर पूजा करते नेपाल के उप राष्ट्रपति राम सहाय यादव।

Related articles

Video thumbnail
Raxaul | 29 May 2026
00:53
Video thumbnail
Motihari | गायघाट चौक पर मजदूरों पर गिरी बरगद की डाल, एक की मौत, एक गंभीर, स्टेट हाइवे जाम।
00:18
Video thumbnail
Motihari | गायघाट चौक पर मजदूरों व गराज पर गिरी बरगद की डाल, एक की मौत, एक गंभीर, स्टेट हाइवे जाम
00:13
Video thumbnail
रक्सौल में लाखों रुपये नेपाली व भारतीय मुद्रा जब्त करने के बाद IPS हेमंत सिंह ने क्सा कहा?
02:34
Video thumbnail
Motihari | रक्सौल में भारी मात्रा में नेपाली व भारतीय मुद्रा बरामद, पुलिस और एसटीएफ की कार्रवाई।
00:42
Video thumbnail
17 May 2026
00:22
Video thumbnail
12 May 2026
00:41
Video thumbnail
बेतिया। लौकी की फसल पर गुम्मी स्टेम ब्लाइट का हमला, 80 प्रतिशत तक नुकसान की आशंका,11 May 2026
00:30
Video thumbnail
Bettiah | Madhopur, हाइब्रिड मक्का की फसल बिना दाना की निकली, परसा के किसानों की बढ़ी चिंता,10 May
00:24
Video thumbnail
Motihari | भीषण अगलगी में दो बच्चों समेत तीन की मौत, गृहस्वामी ने छत से कूदकर बचायी जान, 8 May 2026
00:32

Bihar

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts