spot_img
Sunday, July 19, 2026
Homeबिहारमोतिहारीबीपीएससी परीक्षा में अरेराज के नंदन चौरसिया ने लगाई हैट्रिक, 70वीं बीपीएससी...

बीपीएससी परीक्षा में अरेराज के नंदन चौरसिया ने लगाई हैट्रिक, 70वीं बीपीएससी में प्रोबेशन ऑफिसर बन क्षेत्र का नाम किया रोशन

-

देश वाणी – विवेक शर्मा 

*अरेराज, पूर्वी चंपारण।

कठिन परिश्रम और दृढ़ संकल्प के बल पर सफलता की नई इबारत कैसे लिखी जाती है, इसे पूर्वी चंपारण जिले के अरेराज अंतर्गत जितवारपुर (पिपरा) निवासी नंदन चौरसिया ने सच कर दिखाया है। बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) द्वारा आयोजित परीक्षा में नंदन चौरसिया ने लगातार तीसरी बार सफलता का परचम लहराते हुए ऐतिहासिक हैट्रिक लगाई है। 70वीं बीपीएससी परीक्षा में उनका चयन गृह विभाग के अंतर्गत प्रोबेशन ऑफिसर (लेवल-09) के अत्यंत गरिमामय पद पर हुआ है। नंदन की इस गौरवमयी उपलब्धि से पूरे अरेराज क्षेत्र सहित जिले भर में हर्ष का माहौल है।

नंदन चौरसिया की मेधा और निरंतरता का सफर बेहद प्रेरणादायी रहा है। उन्होंने प्रशासनिक सेवाओं में जाने के अपने संकल्प को लगातार मजबूत बनाए रखा और वर्ष 2023 में पहली बार बीपीएससी के माध्यम से पंचायती राज विभाग के अंतर्गत ऑडिटर (लेवल-05) के पद पर चयनित हुए। इसके बाद अपनी तैयारी को और धार देते हुए उन्होंने वर्ष 2024 में वित्त विभाग में असिस्टेंट ऑडिट ऑफिसर (लेवल-07) के पद पर सफलता पाई। अब वर्ष 2026 में आयोजित 70वीं बीपीएससी में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए उन्होंने सीधे गृह विभाग में प्रोबेशन ऑफिसर (लेवल-09) का प्रतिष्ठित पद हासिल कर अपनी अद्भुत क्षमता को साबित किया है।

नंदन चौरसिया की इस सफलता की सबसे खास बात यह है कि उन्होंने अपनी पूरी शिक्षा स्थानीय स्तर पर ही रहकर पूरी की है। उन्होंने अपनी मैट्रिक की पढ़ाई श्री सोमेश्वर नाथ हाई स्कूल, अरेराज से पूरी की और इसके बाद उच्च शिक्षा की ओर कदम बढ़ाते हुए महंत शिव शंकर गिरी महाविद्यालय, अरेराज से इंटरमीडिएट और स्नातक की डिग्री प्राप्त की। सीमित संसाधनों के बीच स्थानीय स्तर पर रहकर इतनी बड़ी कामयाबी हासिल करना ग्रामीण परिवेश के युवाओं के लिए एक अनुकरणीय उदाहरण है।

नंदन की इस स्वर्णिम सफलता पर अरेराज स्थित प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थान ‘ऐस क्लासेस’ (ACE CLASSES) के निदेशक प्रमोद मिश्रा ने गहरी प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई दी है। उन्होंने कहा कि सफलता एक दिन में नहीं मिलती, पर मेहनत हर दिन रंग लाती है। नंदन ने यह सिद्ध कर दिया है कि यदि लक्ष्य बड़ा हो और हौसले बुलंद हों, तो मंजिल अवश्य मिलती है और वे आज क्षेत्र के तमाम छात्र-छात्राओं के लिए एक बड़े रोल मॉडल बन चुके हैं। इस ऐतिहासिक सफलता पर नंदन के पिता विनोद भगत, माता विनीता देवी और उनके पूरे परिवार को बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। स्थानीय प्रबुद्ध नागरिकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों ने नंदन के उज्ज्वल भविष्य और उनके बेहतरीन प्रशासनिक करियर की कामना की है।

Related articles

Bihar

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts