spot_img
Friday, May 15, 2026
Homeबिहारमोतिहारी : ठाकुरबाड़ी में धूमधाम से हुई चित्रगुप्त पूजा, सांस्कृतिक संध्या को...

मोतिहारी : ठाकुरबाड़ी में धूमधाम से हुई चित्रगुप्त पूजा, सांस्कृतिक संध्या को सफल बनाया म्यूज़िक कंपोज़र रंजन सहाय की टीम ने

-

मोतिहारी। शहर के ठाकुरबाड़ी स्थित प्राचीन चित्रगुप्त मंदिर में रविवार को भगवान चित्रगुप्त जी का पूजनोत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर शाम को रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए, जिसमें स्थानीय लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। 

चित्रगुप्त पूजनोत्सव में शामिल हुए मशहूर सर्जन डा. आशुतोष शरण व डा. डी नाथ। फोटो- देश वाणी।

कार्यक्रम के बाद समाज के सभी बंधुओं के लिए भ्रातृ भोज का भी आयोजन किया गया। जिसमें सभी ने मिलकर प्रसाद ग्रहण किया।

सांस्कृतिक संध्या की सफलता की ज़िम्मेदारी बिहार के मशहूर म्यूज़िक कंपोज़र रंजन सहाय और जानेमाने तबलावादक कुंदन वत्स की ऑर्केस्ट्रा टीम को सौंपी गई थी। इस टीम की शानदार प्रस्तुति ने दर्शकों को देर रात तक बांधे रखा। 

शारदा संगीतालय की शिक्षिका संगीता कुमारी की छात्राओं ने भी कंथक नृत्य प्रस्तुत कीं। कत्थक नृत्य पर दर्शकों की खूब वाहवाही मिली।

पूजा के दौरान मुख्य यजमान के रूप में प्रो. विनय वर्मा, अनिल कुमार वर्मा, और गुड्डू श्रीवास्तव शामिल थे। इस मौके पर नगर विधायक प्रमोद कुमार, डॉ. आशुतोष शरण, भाजपा जिला अध्यक्ष प्रकाश अस्थाना, डॉ. राजेश श्रीवास्तव, पूर्व लोकसभा प्रत्याशी विनोद श्रीवास्तव सहित कई प्रमुख लोग उपस्थित थे। इसके अलावा, सैकड़ों की संख्या में चित्रांश समाज के लोग भी इस कार्यक्रम में शामिल हुए। 

संध्या समय भगवान चित्रगुप्त की आरती के पश्चात सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम के बाद समाज के सभी बंधुओं के लिए भ्रातृ भोज का भी आयोजन किया गया, जिसमें सभी ने मिलकर प्रसाद ग्रहण किया।

कितने साल पुराना है? ठाकुरबाड़ी स्थित पौराणिक मंदिर-

ठाकुरबाड़ी स्थित चित्रगुप्त भगवान का मंदिर लगभग 141 साल पुराना है।

इंडियन आयल पेट्रोल पंप ( KG Petroleum) के मालिक लायंस सुधांशु रंजन ने जानकारी दी कि ठाकुरबाड़ी चित्रगुप्त मंदिर की स्थापना 1883 में हुई थी। 141 वर्षों से लगातार भगवान चित्रगुप्त की सामूहिक रूप से पूजा-अर्चना होती आ रही है।

इस मंदिर परिसर में रामजानकी मंदिर भी है। बब्बू श्रीवास्तव ने बताया कि इस मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं को विशेष शांति मिलती है।

Grand Celebration of Worship Festival and Cultural Evening at the Ancient Chitragupta Temple in Motihari. Photo- DeshVani

The cultural evening was made successful by the team of music composer Ranjan Sahay.

Photo- देश वाणी।

Related articles

Video thumbnail
12 May 2026
00:41
Video thumbnail
बेतिया। लौकी की फसल पर गुम्मी स्टेम ब्लाइट का हमला, 80 प्रतिशत तक नुकसान की आशंका,11 May 2026
00:30
Video thumbnail
Bettiah | Madhopur, हाइब्रिड मक्का की फसल बिना दाना की निकली, परसा के किसानों की बढ़ी चिंता,10 May
00:24
Video thumbnail
Motihari | भीषण अगलगी में दो बच्चों समेत तीन की मौत, गृहस्वामी ने छत से कूदकर बचायी जान, 8 May 2026
00:32
Video thumbnail
बेतिया में अवैध वृद्धाश्रम पर छापा, बंधक बनाकर रखे गये 15 बुजुर्गों को कराया गया मुक्त, PBSHABD
03:07
Video thumbnail
5 May 2026
00:14
Video thumbnail
रक्सौल में सूखा नशा को कारोबार
01:38
Video thumbnail
भारत- नेपाल सीमा पर आईपीएस हेमंत सिंह ने जब्त किये 12 हजार नशीले इंजेक्शन, दो तस्कर गिरफ्तार
02:45
Video thumbnail
भारत- नेपाल सीमा पर आईपीएस हेमंत सिंह के नेतृत्व में 12 हजार नशीले इंजेक्शन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
04:41
Video thumbnail
बेतिया। चौतरवा थानाध्यक्ष पर बेरहमी से मारपीट और वसूली का आरोप, एसपी ने दिये जांच के आदेश।
03:19

Bihar

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts