spot_img
Saturday, May 30, 2026
Homeबिहारमोतिहारीरक्सौल में चित्रगुप्त पूजा, सैकड़ों की संख्या में चित्रांश परिवार के सदस्य...

रक्सौल में चित्रगुप्त पूजा, सैकड़ों की संख्या में चित्रांश परिवार के सदस्य हुए शामिल

-

रक्सौल। अनिल कुमार।

शहर के रेलवे कॉलोनी स्थित चित्रगुप्त मंदिर में चित्रांश परिवार द्वारा भव्य चित्रगुप्त पूजा का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों की संख्या में चित्रांश परिवार के सदस्य शामिल हुए।

इस पूजा की अध्यक्षता चित्रांश परिवार रक्सौल के अध्यक्ष नीरज कुमार श्रीवास्तव ने की। पूजा के अवसर पर पूरे परिवार में हर्षोल्लास का माहौल देखा गया। विधिपूर्वक पूजा अर्चना के बाद सभी उपस्थित लोगों के बीच प्रसाद का वितरण किया गया।

इस दौरान परिवार के बच्चों को उच्च शिक्षा प्रदान करने और आपसी एकता बनाए रखने का निर्णय लिया गया। साथ ही संगठन के स्तर पर सामाजिक कार्यों में भागीदारी बढ़ाने के मुद्दे पर भी चर्चा हुई।

पूजा के दौरान वार्षिक लेखा-जोखा भी प्रस्तुत किया गया। इसके बाद रेलवे मध्य विद्यालय परिसर में महाप्रसाद का वितरण किया गया। वहीं, शहर के काली मंदिर में भी धूमधाम से भगवान चित्रगुप्त की पूजा संपन्न हुई।

मौके पर उपाध्यक्ष निशांत श्रीवास्तव, मीडिया प्रभारी धीरज कुमार उर्फ चंदन, कोषाध्यक्ष संजीव कुमार श्रीवास्तव उर्फ पिंकू, उप कोषाध्यक्ष पवन कुमार श्रीवास्तव, सचिव सुजीत कुमार, उप सचिव प्रकाश श्रीवास्तव, संगठन सचिव संतोष श्रीवास्तव, सहायक सचिव रेवती रमण, सदस्य धनंजय श्रीवास्तव, कुंदन कुमार, अभय कुमार, गिरधारीलाल, मनोज श्रीवास्तव, रंजीत श्रीवास्तव, मनीष दत्ता, जितेन्द्र दत्ता, आदित्य श्रीवास्तव, संजीव श्रीवास्तव, राकेश वर्मा, राज वर्मा सहित अन्य सदस्य मौजूद थे।

फोटो – चित्रगुप्त पूजा का आयोजन

Related articles

Video thumbnail
Motihari | Champaran Range DIG Harkishore Ray at Raxaul, 30 May 2026
00:50
Video thumbnail
Raxaul | स्लीपर टीटीई बेस में सेवानिवृत्त सीटीआई जीनो राम को दी गयी भावभीनी विदाई, 29 May 2026
00:53
Video thumbnail
Motihari | गायघाट चौक पर मजदूरों पर गिरी बरगद की डाल, एक की मौत, एक गंभीर, स्टेट हाइवे जाम।
00:18
Video thumbnail
Motihari | गायघाट चौक पर मजदूरों व गराज पर गिरी बरगद की डाल, एक की मौत, एक गंभीर, स्टेट हाइवे जाम
00:13
Video thumbnail
रक्सौल में लाखों रुपये नेपाली व भारतीय मुद्रा जब्त करने के बाद IPS हेमंत सिंह ने क्सा कहा?
02:34
Video thumbnail
Motihari | रक्सौल में भारी मात्रा में नेपाली व भारतीय मुद्रा बरामद, पुलिस और एसटीएफ की कार्रवाई।
00:42
Video thumbnail
17 May 2026
00:22
Video thumbnail
12 May 2026
00:41
Video thumbnail
बेतिया। लौकी की फसल पर गुम्मी स्टेम ब्लाइट का हमला, 80 प्रतिशत तक नुकसान की आशंका,11 May 2026
00:30
Video thumbnail
Bettiah | Madhopur, हाइब्रिड मक्का की फसल बिना दाना की निकली, परसा के किसानों की बढ़ी चिंता,10 May
00:24

Bihar

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts