spot_img
Saturday, May 30, 2026
HomeबिहारमोतिहारीBPSC प्रधान शिक्षक परीक्षा में  आदापुर के शिवशंकर ने 11वीं रैंक हासिल...

BPSC प्रधान शिक्षक परीक्षा में  आदापुर के शिवशंकर ने 11वीं रैंक हासिल कर जिले का मान बढ़ाया 

-

मोतिहारी। रक्सौल से अनिल कुमार की रिपोर्ट।

पटना के डीईओ संजय कुमार की प्रसारित डायरी से मिली प्रेरणा 

जब कुछ कर गुजरने की ठान ली जाए, तो उम्र, परिस्थिति या बाधाएं भी रास्ते की रुकावट नहीं बन सकतीं। इसी भावना को सच कर दिखाया है शिक्षक शिव शंकर गिरि ने। उन्होंने बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) द्वारा आयोजित प्रधान शिक्षक परीक्षा में पूरे बिहार में 11वीं रैंक हासिल कर जिले का मान बढ़ाया है।

शिव शंकर गिरि ने अपने शैक्षणिक करियर की शुरुआत आदापुर प्रखंड के एनपीएस सोनारटोला चैनपुर में सामान्य शिक्षक के रूप में की थी। बाद में प्रभारी प्रधान शिक्षक के रूप में विद्यालय में बेहतर शैक्षणिक माहौल बनाने हेतु उन्हें तात्कालिक डीएम एस.के. अशोक, डीईओ संजय कुमार सहित कई संस्थाओं से सम्मानित किया गया।

श्री गिरि ने BPSC द्वारा आयोजित टीआरई-1.0 परीक्षा में सफलता पाई और टीआरई-2.0 में भी चयनित होकर वर्तमान में छौड़ादानों के यूएमएस बीएमसी पीपरा उर्दू में कार्यरत हैं। अब BPSC प्रधान शिक्षक परीक्षा में बेहतर रैंक प्राप्त करना उनकी निरंतर सफलता का प्रतीक है। उन्होंने इस सफलता का श्रेय बच्चों के प्रति समर्पित शिक्षण कार्य और पटना के डीईओ संजय कुमार की नियमित प्रसारित डायरी से मिले आत्मबल को दिया है।

इस सफलता पर बधाई देने वालों में डॉ. (प्रो.) अनिल कुमार सिन्हा, प्रो. राजकिशोर सिंह, अशोक कुमार पांडेय, रमेश सिंह, गुड्डू सिंह, रंजीत सिंह, उपेंद्र बैठा, राजकुमार गुप्ता, संजय कुमार सिंह, कुमार कमलेश, किशोरी पटेल, अवध बिहारी पटेल, अरविंद कुमार सिंह, प्रेमचंद्र कुशवाहा, मदन प्रसाद, नागेंद्र प्रसाद, अनुषा बाला, और कन्हैया लाल प्रसाद सहित कई अन्य प्रमुख लोग शामिल हैं।

In the BPSC Head Teacher Exam, Shivshankar from Adapur secured the 11th rank, bringing pride to the district. Photo- DeshVani

Related articles

Video thumbnail
Motihari | Champaran Range DIG Harkishore Ray at Raxaul, 30 May 2026
00:50
Video thumbnail
Raxaul | स्लीपर टीटीई बेस में सेवानिवृत्त सीटीआई जीनो राम को दी गयी भावभीनी विदाई, 29 May 2026
00:53
Video thumbnail
Motihari | गायघाट चौक पर मजदूरों पर गिरी बरगद की डाल, एक की मौत, एक गंभीर, स्टेट हाइवे जाम।
00:18
Video thumbnail
Motihari | गायघाट चौक पर मजदूरों व गराज पर गिरी बरगद की डाल, एक की मौत, एक गंभीर, स्टेट हाइवे जाम
00:13
Video thumbnail
रक्सौल में लाखों रुपये नेपाली व भारतीय मुद्रा जब्त करने के बाद IPS हेमंत सिंह ने क्सा कहा?
02:34
Video thumbnail
Motihari | रक्सौल में भारी मात्रा में नेपाली व भारतीय मुद्रा बरामद, पुलिस और एसटीएफ की कार्रवाई।
00:42
Video thumbnail
17 May 2026
00:22
Video thumbnail
12 May 2026
00:41
Video thumbnail
बेतिया। लौकी की फसल पर गुम्मी स्टेम ब्लाइट का हमला, 80 प्रतिशत तक नुकसान की आशंका,11 May 2026
00:30
Video thumbnail
Bettiah | Madhopur, हाइब्रिड मक्का की फसल बिना दाना की निकली, परसा के किसानों की बढ़ी चिंता,10 May
00:24

Bihar

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts