spot_img
Tuesday, June 16, 2026
Homeबिहारमोतिहारी के आदापुर से बीपीएससी में चयनित होकर दो दर्जन शिक्षक बने...

मोतिहारी के आदापुर से बीपीएससी में चयनित होकर दो दर्जन शिक्षक बने प्रधान शिक्षक

-

मोतिहारी। आदापुर से शिवशंकर गिरि की रिपोर्ट।

बिहार की शैक्षणिक व्यवस्था में सुधार हेतु सरकार के कई प्रयासों में से एक, विद्यालयों में प्रधान शिक्षक की नियुक्ति, एक सराहनीय कदम है। अब विद्यालयों में प्रभारी प्रधानाध्यापक या प्रधान शिक्षक के बदले स्थायी प्रधानाध्यापक होंगे।

BPSC चयनित प्रधान शिक्षकगण। फोटोदेश वाणी।

बता दें कि बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) द्वारा प्रधान शिक्षक भर्ती परीक्षा का आयोजन 29 जून को मुजफ्फरपुर सहित अन्य प्रमुख शहरों में किया गया था। नवंबर के पहले दिन जारी परीक्षा परिणाम में आदापुर प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों में कार्यरत लगभग दो दर्जन शिक्षकों ने सफलता प्राप्त की है।

पूर्वी चम्पारण के आदापुर से चयनित शिक्षकगण। फोटो- देश वाणी।

इस सूची में म. नुरुल होदा, जीतेंद्र कुमार साह, विद्या बाबू, जवाहरलाल प्रसाद, बृजकिशोर प्रसाद, दीपक कुमार, प्रभात चंद्र विद्यासागर, गुफरान अख्तर, गुड्डू कुमार, शमीम रेयाजी, हारुन रशीद, अजय भारती, ओमबाबू, आलोक कुमार सिंह, रंजीत सहनी, नारद कुमार, गणेश राम, चंदेश्वर प्रसाद, अरविंद कुमार, खुशबू कुमारी, रागिनी कुमारी, ज्योति कुमारी, अनुराधा कुमारी जैसे शिक्षक शामिल हैं जिन्होंने सफलता हासिल की है।

इधर, आदापुर प्रखंड के नकरदेई थाना क्षेत्र स्थित कटकेनवा निवासी शिव शंकर गिरि ने इस परीक्षा में पूरे बिहार में 11वां स्थान प्राप्त किया है। वर्तमान में वे छौड़ादानो प्रखंड में कार्यरत हैं।

Related articles

Video thumbnail
बेतिया में सगे भाई ने मां के साथ मिलकर की भाई की हत्या, शव जलाया, दोनों गिरफ्तार, 14 June 2026
00:12
Video thumbnail
मोतिहारी। NDA सरकार, 12 साल विश्वास के, मीडिया संवाद में सांसद रधामोहन सिंह, 13 June 2026
02:19
Video thumbnail
PM Modi लगातार 12 वर्षों तक जनता द्वारा चुने गये पहले प्रधानमंत्री, PBSHABD
00:45
Video thumbnail
मोतिहारी। रक्सौल बोर्डर पर दो विदेशी नगरिक गिरफ़्तार, 9 June 2026
00:13
Video thumbnail
Raxaul| | रिपुराज एग्रो, चावल की पहली कंटेनर रैक गुवाहाटी को रवाना, 31 May 2026
05:41
Video thumbnail
Motihari के जॉनपुल व चॉंदमारी में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की रेड 31 May 2026
00:21
Video thumbnail
Motihari | Champaran Range DIG Harkishore Ray at Raxaul, 30 May 2026
00:50
Video thumbnail
Raxaul | स्लीपर टीटीई बेस में सेवानिवृत्त सीटीआई जीनो राम को दी गयी भावभीनी विदाई, 29 May 2026
00:53
Video thumbnail
Motihari | गायघाट चौक पर मजदूरों पर गिरी बरगद की डाल, एक की मौत, एक गंभीर, स्टेट हाइवे जाम।
00:18
Video thumbnail
Motihari | गायघाट चौक पर मजदूरों व गराज पर गिरी बरगद की डाल, एक की मौत, एक गंभीर, स्टेट हाइवे जाम
00:13

Bihar

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts