spot_img
Tuesday, July 7, 2026
Homeबिहारमोतिहारीमोतिहारी में प्रतिमा विसर्जन के दौरान झील में डूबा किशोर, सुबह मिला...

मोतिहारी में प्रतिमा विसर्जन के दौरान झील में डूबा किशोर, सुबह मिला शव

-

हरसिद्धि (मोतिहारी)। हरसिद्धि थाना क्षेत्र के हरसिद्धि बाबू टोला गांव निवासी कृष्ण ठाकुर के 15 वर्षीय पुत्र छोटन कुमार की मौत प्रतिमा विसर्जन के दौरान पकड़िया बलुआ घाट सोनबरसा मन (झील) में डूबने से हो गयी। रविवार सुबह उसका शव झील से बरामद किया गया।

प्रतिमा विसर्जन के दौरान हादसा-

थाना अध्यक्ष सर्वेंद्र कुमार सिन्हा ने बताया कि मठ लोहियार पंचायत के अहीर टोली गांव में महायज्ञ हुआ था, जिसका प्रतिमा विसर्जन 28 मार्च को पकड़िया बलुआ घाट सोनबरसा मन में किया गया। उसी दौरान छोटन कुमार प्रतिमा के साथ पानी में चला गया, लेकिन कोई उसे देख नहीं सका।

जब वह घर नहीं लौटा, तो उसकी खोजबीन शुरू हुई। रविवार सुबह लोगों ने उसका शव पानी में तैरते हुए देखा, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी भेज दिया। थाना अध्यक्ष ने बताया कि इस मामले में यूडी केस दर्ज किया जाएगा।


छोटन की मौत से परिवार में कोहराम, गांव में मातम-

छोटन की मौत के बाद उसके परिवार पर संकट का पहाड़ टूट पड़ा। घर में कोहराम मच गया, वहीं गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया।

बीमार माता-पिता की हालत खराब-

छोटन के चाचा उमेश ठाकुर ने बताया कि उसके माता-पिता बीमार हैं। बेटे की मौत की खबर सुनकर वे गहरे सदमे में चले गए और रो-रोकर उनका हाल बुरा हो गया।

छोटन परिवार की आर्थिक मदद करता था

छोटन के बड़े भाई दीपक कुमार ने इस साल मैट्रिक परीक्षा दी है, जबकि उसका मंझला भाई दीपांशु कुमार सिकंदराबाद में काम करता है और परिवार का खर्च चलाता है। छोटन खुद छठी कक्षा का छात्र था और एक सैलून में काम कर कुछ पैसा कमा लेता था ताकि परिवार की मदद हो सके।

बूढ़ी दादी और भाई-बहनों का रो-रोकर बुरा हाल

छोटन की मौत से उसकी दादी बबूना देवी, भाई-बहन दीपांशु, नीतू और परिवार के अन्य सदस्य सदमे में हैं। बड़े चाचा सुरेश ठाकुर ने रोते हुए कहा कि अब परिवार की देखभाल कौन करेगा? वहीं, उसकी मां बेहोशी की हालत में चली गई है।

छोटन की असमय मौत ने न सिर्फ उसके परिवार बल्कि पूरे गांव को शोक में डूबो दिया है।

Related articles

Video thumbnail
6 July 2026
04:02
Video thumbnail
पटना सिटी : BPSC में सफल निभा कुमारी बनीं SDM , विधायक ने किया सम्मानित, 6 July 2026
01:45
Video thumbnail
हिंदू साम्राज्य दिनोत्सव पर रक्सौल में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का भव्य पथ संचलन, 5 July 2026
00:22
Video thumbnail
बेतिया : मझौलिया में 1.24 क्विंटल गांजा के साथ बोलेरो ज़ब्त, दो तस्कर गिरफ्तार, 4 July 2026
00:39
Video thumbnail
22 June 2026
00:33
Video thumbnail
रक्सौल : सुरक्षा जॉंच को सोना-चांदी दुकानों का एसडीपीओ और थानाध्यक्ष ने किया निरीक्षण, 19 June 2026
00:58
Video thumbnail
बेतिया में सगे भाई ने मां के साथ मिलकर की भाई की हत्या, शव जलाया, दोनों गिरफ्तार, 14 June 2026
00:12
Video thumbnail
मोतिहारी। NDA सरकार, 12 साल विश्वास के, मीडिया संवाद में सांसद रधामोहन सिंह, 13 June 2026
02:19
Video thumbnail
PM Modi लगातार 12 वर्षों तक जनता द्वारा चुने गये पहले प्रधानमंत्री, PBSHABD
00:45
Video thumbnail
मोतिहारी। रक्सौल बोर्डर पर दो विदेशी नगरिक गिरफ़्तार, 9 June 2026
00:13

Bihar

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts