spot_img
Friday, May 1, 2026
HomeBig Breakingसीतामढ़ी में अयोध्या की तरह भव्य मंदिर व राज्य की बंद पड़ी...

सीतामढ़ी में अयोध्या की तरह भव्य मंदिर व राज्य की बंद पड़ी सभी चीनी मीलें चालू होंगी-अमित शाह

-

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 का बिगुल फूंका

गोपालगंज। संवाददाता।

गोपालगंज में जनसभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए प्रचार अभियान की शुरुआत कर दी। अपने भाषण में उन्होंने राष्ट्रीय जनता दल (राजद) प्रमुख लालू प्रसाद यादव पर तीखा हमला बोला और भ्रष्टाचार के मुद्दे को उठाया।

उन्होंने घोषणा कि अयोध्या की तरह सीतामढ़ी में भी जानकी माता का भव्य मंदिर बनेगा। अमित शाह ने कहा कि अगर बिहार में एनडीए की सरकार बनती है, तो राज्य में बंद पड़ी सभी चीनी मिलों को फिर से चालू कराया जाएगा।

सीतामढ़ी में भव्य मंदिर बनाने की बात कही

अमित शाह ने अपने संबोधन में कहा कि जिस तरह अयोध्या में भगवान श्रीराम का भव्य मंदिर बना है, उसी तरह माता सीता की जन्मभूमि सीतामढ़ी में भी एक विशाल मंदिर बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार इस दिशा में आवश्यक कदम उठाएगी।

लालू प्रसाद पर साधा निशाना

पटना में सहकारिता सम्मेलन के उद्घाटन के दौरान अमित शाह ने लालू प्रसाद यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि चारा घोटाले के कारण बिहार की बदनामी हुई। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार की राजनीति के चलते बिहार का विकास प्रभावित हुआ है।

बंद पड़ी चीनी मिलों को फिर से शुरू करने का वादा

अमित शाह ने कहा कि अगर बिहार में एनडीए की सरकार बनती है, तो राज्य में बंद पड़ी सभी चीनी मिलों को फिर से चालू कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि बिहार में कृषि और उद्योग के विकास के लिए केंद्र सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

800 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं का लोकार्पण

समारोह में अमित शाह ने पटना में 800 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि यूपीए सरकार के कार्यकाल में बिहार को मात्र 2.80 लाख करोड़ रुपये मिले थे, जबकि एनडीए सरकार के दस सालों में 9.23 लाख करोड़ रुपये दिए गए हैं। उन्होंने इसे बिहार के विकास के प्रति केंद्र सरकार की गंभीरता का प्रमाण बताया।

Gopalgang | Grand Temple in Sitamarhi Like Ayodhya and Revival of All Closed Sugar Mills in Bihar – Amit Shah

Related articles

Video thumbnail
भारत- नेपाल सीमा पर आईपीएस हेमंत सिंह ने जब्त किये 12 हजार नशीले इंजेक्शन, दो तस्कर गिरफ्तार
02:45
Video thumbnail
भारत- नेपाल सीमा पर आईपीएस हेमंत सिंह के नेतृत्व में 12 हजार नशीले इंजेक्शन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
04:41
Video thumbnail
बेतिया। चौतरवा थानाध्यक्ष पर बेरहमी से मारपीट और वसूली का आरोप, एसपी ने दिये जांच के आदेश।
03:19
Video thumbnail
Bettiah| बगहा के रामनगर में पुट्टू मिश्र की गोली मारकर हत्या, 27 April 2026
00:14
Video thumbnail
Raxaul | अवैध मनीएक्सचेंज काउंटर पर IPS हेमंत सिंह की Raid, भारतीय व नेपाली रुपये जब्त, गिरफ्तार।
03:45
Video thumbnail
जहानाबाद पहुंचे लालू यादव, शादी समारोह में पहुंचकर नवदंपति को दिया आशीर्वाद, PBSHABD
00:33
Video thumbnail
Raxaul | देखिए कैसे होती है? कुर्की - जब्ति, 26 April 2026
01:43
Video thumbnail
25 April 2026
01:44
Video thumbnail
Bettiah Madhopur KVK, 'Multilayer farming' is changing the fortunes of small farmers.
00:31
Video thumbnail
माधोपुर कृषि विज्ञान केन्द्र में लीजिए ट्रेनिंग कम जमीन में ज्यादा मुनाफा :
00:23

Bihar

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts