Motihari Latest News| East Champaran|निखिल विजय सिंह की रिपोर्ट।
मोतिहारी| शहर के राजाबाजार कचहरी रोड पर शुक्रवार सुबह लगभग 5 बजे एक दर्दनाक हादसा हुआ।
एक युवक रूपेश कुमार (25 वर्ष), जो पहले से ही चाकू से घायल था, इलाज कराने खुद कार से जा रहा था। रास्ते में मॉर्निंग वॉक पर निकली दो महिला और एक किशोरी सड़क किनारे चल रही थीं। तभी अचानक उसकी कार अनियंत्रित हो गयी और तीनों को कुचल दिया। कार अनियंत्रित होकर एक पेड़ और फिए खंभे से टकराकर दो महिला व एक किशोर को कुचलते हुए पलट गयी।

इस भी पढ़ें/ पूरी खबर के लिए क्लिक करें-
इस हादसे में कार चला रहा युवक रूपेश और सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
ताजा जानकारी के मुताबिक, रूपेश की इलाज के दौरान मौत हो गयी है।
पता चला है कि रूपेश को सुबह ही उसके भतीजे आलोक ने चाकू मार दिया था, जिससे वह घायल हो गया था।
घायल हालत में वह किसी प्राइवेट क्लिनिक में इलाज के लिए खुद कार से निकल पड़ा था।
पुलिस ने आरोपी भतीजे आलोक को गिरफ्तार कर लिया है।
यह घटना शहर में चर्चा का विषय बनी हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और घायलों का इलाज अस्पताल में जारी है।
Motihari: Stabbed youth Ruesh drove himself to hospital, ran over two women and a girl on the way.