spot_img
Thursday, June 18, 2026
Homeबिहारमोतिहारीतैरना नहीं आता, फिर भी दोस्त तेज धारा नहर में ले गये...

तैरना नहीं आता, फिर भी दोस्त तेज धारा नहर में ले गये नहाने, रक्सौल में डूबने से हुई किशोर की मौत

-

Motihari Latest News| East Champaran|Raxaul| अनिल कुमार |

रक्सौल के भेलाही गांव में एक दर्दनाक हादसा हो गया। गांव के रहने वाले 17 वर्षीय झूलन पटेल की नहर में डूबने से मौत हो गयी। वह रमाकांत पटेल का बेटा था।

परिवार वालों ने बताया कि झूलन घर पर दोपहर का खाना खा रहा था, तभी गांव के चार दोस्त उसे नहर में नहाने के लिए बुलाकर ले गए। झूलन को तैरना नहीं आता था, फिर भी दोस्त उसे जबरदस्ती नहर में ले गये। नहर में पानी बहुत ज्यादा था, जिससे वह गहरे पानी में चला गया और डूब गया

डूबने के बाद उसके दोस्तों ने झूलन के घर फोन कर जानकारी दी। सूचना मिलते ही झूलन के परिवार और गांव के लोग मौके पर पहुंचे। कुछ ही समय में सैकड़ों ग्रामीण इकट्ठा हो गए। सभी लोग मिलकर उसे खोजने लगे।

स्थानीय मुखिया सुमन पटेल भी वहां पहुंचीं और गोताखोरों की मदद से झूलन का शव नहर से बाहर निकाला गया। शव मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई और पूरे गांव में शोक का माहौल फैल गया।

इस घटना की जानकारी अंचलाधिकारी को भी दी गई है। मुखिया सुमन पटेल ने कहा कि सरकारी मुआवजा दिलाने की प्रक्रिया जल्द शुरू होगी और परिवार को हरसंभव मदद दी जाएगी। उन्होंने इस हादसे को बहुत दुखद बताया

(फोटो/वीडियो: नहर में डूबे किशोर की तलाश और घटनास्थल का दृश्य)

Motihari | Raxaul – 17-year-old boy drowns in canal; friends took him to swim despite not knowing how to swim

In a tragic incident in Raxaul, a 17-year-old boy drowned in a fast-flowing canal. Despite not knowing how to swim, his friends took him to bathe in the canal, where he was swept away by the strong current and lost his life.

Related articles

Video thumbnail
बेतिया में सगे भाई ने मां के साथ मिलकर की भाई की हत्या, शव जलाया, दोनों गिरफ्तार, 14 June 2026
00:12
Video thumbnail
मोतिहारी। NDA सरकार, 12 साल विश्वास के, मीडिया संवाद में सांसद रधामोहन सिंह, 13 June 2026
02:19
Video thumbnail
PM Modi लगातार 12 वर्षों तक जनता द्वारा चुने गये पहले प्रधानमंत्री, PBSHABD
00:45
Video thumbnail
मोतिहारी। रक्सौल बोर्डर पर दो विदेशी नगरिक गिरफ़्तार, 9 June 2026
00:13
Video thumbnail
Raxaul| | रिपुराज एग्रो, चावल की पहली कंटेनर रैक गुवाहाटी को रवाना, 31 May 2026
05:41
Video thumbnail
Motihari के जॉनपुल व चॉंदमारी में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की रेड 31 May 2026
00:21
Video thumbnail
Motihari | Champaran Range DIG Harkishore Ray at Raxaul, 30 May 2026
00:50
Video thumbnail
Raxaul | स्लीपर टीटीई बेस में सेवानिवृत्त सीटीआई जीनो राम को दी गयी भावभीनी विदाई, 29 May 2026
00:53
Video thumbnail
Motihari | गायघाट चौक पर मजदूरों पर गिरी बरगद की डाल, एक की मौत, एक गंभीर, स्टेट हाइवे जाम।
00:18
Video thumbnail
Motihari | गायघाट चौक पर मजदूरों व गराज पर गिरी बरगद की डाल, एक की मौत, एक गंभीर, स्टेट हाइवे जाम
00:13

Bihar

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts