spot_img
Wednesday, June 10, 2026
HomeBreakingमोतिहारी कचहरी रोड में सड़क दुर्घटना, मॉर्निंग वॉक में निकले महिला-बच्चे घायल,...

मोतिहारी कचहरी रोड में सड़क दुर्घटना, मॉर्निंग वॉक में निकले महिला-बच्चे घायल, गाड़ी पलटी ड्राइवर भी गंभीर

-

Latest news Motihari |East Champaran|निखिल विजय कुमार सिंह|

मोतिहारी। कचहरी चौक पर शुक्रवार की सुबह सड़क दुर्घटना की खबर आयी है। महिला बच्चे को घायल कर वाहन महात्मा गॉंधी प्रेक्षागृह के सामने पलट गया है।

बताया गया है कि आज सुबह करीब 5 बजे एक तेज रफ्तार बहन ने मॉर्निंग वॉक में निकले महिला व बच्चे को चपेच मे लिया है। फिर तेज रफ्तार वाहन पलट गया। जिसके ड्राइवर की स्थिति भी गंभीर बतायी जा रही है।

इसे भी पढे़/ कृपया नीचे क्लिक करें-

मोतिहारी: चाकूबाजी में घायल युवक इलाज के लिए खुद कार चलाकर निकला, रास्ते में दो महिलाओं और एक बच्ची को कुचला

मोतिहारी (बिहार):
शुक्रवार सुबह नगर थाना क्षेत्र के राजाबाजार प्रेक्षागृह के पास एक बड़ा सड़क हादसा हुआ। एक तेज रफ्तार और अनियंत्रित कार ने सड़क किनारे मॉर्निंग वॉक पर निकली दो महिलाओं और एक बच्ची को टक्कर मार दी। इस हादसे में सभी गंभीर रूप से घायल हो गए।

कार का ड्राइवर पहले से ही घायल था। उसे चाकू लगा था। घायल अवस्था में ही वह खुद गाड़ी चला रहा था। ड्राइवर रूपेश को उसके भतीजे ने आज ही सुबह चाकू मार दिया था।

कौन-कौन घायल हुआ?

घायलों में शामिल हैं:

  • प्रियंका सिंह (34 वर्ष) – शशि रंजन सिंह की पत्नी
  • श्रेया कुमारी (14 वर्ष) – प्रियंका सिंह की बेटी
  • रेनू देवी – प्रियंका की भाभी

सभी को इलाज के लिए रहमानिया मेडिकल सेंटर में भर्ती कराया गया है।

हादसा कैसे हुआ?

एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि वह प्रेक्षागृह के गेट पर बैठा था। तभी एक तेज रफ्तार कार पहले एक पेड़ से टकराई, फिर बिजली के खंभे से भिड़ी और उसके बाद सड़क किनारे चल रही तीन महिलाओं को टक्कर मार दी।

चालक कौन था?

कार चला रहा व्यक्ति रूपेश कुमार (25 वर्ष), चांदमारी निवासी ओम प्रकाश गुप्ता का बेटा है। हादसे के समय वह खुद भी पहले से घायल था।

रूपेश घायल कैसे हुआ?

जानकारी के अनुसार, रूपेश को उसके ही भतीजे आलोक ने आपसी विवाद में चाकू मार दिया था। घायल होने के बावजूद रूपेश खुद अपनी कार से अस्पताल जा रहा था। इसी दौरान उसकी कार हादसे का शिकार हो गयी।

पुलिस की कार्रवाई:

  • पुलिस ने अभियुक्त भतीजे आलोक को गिरफ्तार कर लिया है।
  • पूछताछ में आलोक ने कबूल किया कि उसने गुस्से में आकर चाचा को चाकू मार दिया।
  • जब चाचा (रूपेश) ने फोन उठाना बंद कर दिया, तो आलोक ने घरवालों को जानकारी दी और बाद में उसे हादसे की सूचना मिली।

नगर थानाध्यक्ष राजीव रंजन ने बताया कि मामले की जांच चल रही है और सभी घायलों का इलाज जारी है।

Road accident on Motihari Kachahari Road – Woman and child injured during morning walk, vehicle overturned, driver also seriously hurt

A road accident occurred on Kachahari Road in Motihari, where a vehicle overturned. During the incident, a woman and a child, who were out for a morning walk, were injured. The driver of the vehicle also sustained serious injuries.

Related articles

Video thumbnail
मोतिहारी। रक्सौल बोर्डर पर दो विदेशी नगरिक गिरफ़्तार, 9 June 2026
00:13
Video thumbnail
Raxaul| | रिपुराज एग्रो, चावल की पहली कंटेनर रैक गुवाहाटी को रवाना, 31 May 2026
05:41
Video thumbnail
Motihari के जॉनपुल व चॉंदमारी में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की रेड 31 May 2026
00:21
Video thumbnail
Motihari | Champaran Range DIG Harkishore Ray at Raxaul, 30 May 2026
00:50
Video thumbnail
Raxaul | स्लीपर टीटीई बेस में सेवानिवृत्त सीटीआई जीनो राम को दी गयी भावभीनी विदाई, 29 May 2026
00:53
Video thumbnail
Motihari | गायघाट चौक पर मजदूरों पर गिरी बरगद की डाल, एक की मौत, एक गंभीर, स्टेट हाइवे जाम।
00:18
Video thumbnail
Motihari | गायघाट चौक पर मजदूरों व गराज पर गिरी बरगद की डाल, एक की मौत, एक गंभीर, स्टेट हाइवे जाम
00:13
Video thumbnail
रक्सौल में लाखों रुपये नेपाली व भारतीय मुद्रा जब्त करने के बाद IPS हेमंत सिंह ने क्सा कहा?
02:34
Video thumbnail
Motihari | रक्सौल में भारी मात्रा में नेपाली व भारतीय मुद्रा बरामद, पुलिस और एसटीएफ की कार्रवाई।
00:42
Video thumbnail
17 May 2026
00:22

Bihar

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts