Homeबिहारमोतिहारीमोतिहारी कोर्ट परिसर में हार्ट अटैक से राजेपुर थाने के दारोगा का...

मोतिहारी कोर्ट परिसर में हार्ट अटैक से राजेपुर थाने के दारोगा का निधन, पुलिस महकमे में शोक की लहर

-

Motihari| नमन कुमार|

मूल रूप से सासाराम के चितरियां गांव के रहने वाले थे दिवंगत दारोगा, सिपाही पद से पदोन्नत होकर पहुंचे थे इस मुकाम पर।

पुलिस लाइन में एसपी स्वर्ण प्रभात व डीएसपी सहित अन्य पुलिस अधिकारियों ने दी शोक सलामी, राजकीय सम्मान के साथ पार्थिव शरीर पैतृक गांव रवाना।


मोतिहारी। पूर्वी चंपारण जिले के राजेपुर थाना में पदस्थापित पुलिस अवर निरीक्षक (दारोगा) दीप नारायण प्रसाद का मोतिहारी व्यवहार न्यायालय परिसर में अचानक हार्ट अटैक आने से निधन हो गया।वे शुक्रवार को किसी सरकारी कार्य से कोर्ट पहुंचे थे,तभी अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई।मौके पर मौजूद लोग उन्हें तत्काल इलाज के लिए ले जाने का प्रयास करने लगे,लेकिन तब तक उनका निधन हो चुका था।कर्तव्य के दौरान हुए इस दुखद हादसे से पुलिस महकमे में मातम छा गया है।दिवंगत दारोगा मूल रूप से सासाराम के चितरियां गांव के रहने वाले थे,जो सिपाही से पदोन्नत होकर दारोगा बने थे और वर्ष 2025 में स्थानांतरित होकर मोतिहारी आए थे।हादसे की सूचना पर पुलिस लाइन में दिवंगत दारोगा के पार्थिव शरीर को रखकर शोक सलामी दी गई और दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।इसके बाद शव को राजकीय सम्मान के साथ उनके पैतृक गांव भेज दिया गया।मौके पर एसपी स्वर्ण प्रभात,सदर डीएसपी वन दिलीप कुमार व सदर डीएसपी टू जितेश कुमार पाण्डेय सहित कई पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

Motihari | Sub Inspector Deep Narayan Prasad Passes Away Due to Heart Attack in Court Premises

URL motihari-slug- rajepur-sub-inspector-deep-narayan-heart attack passes-away

tagline- MotihariNews, SubInspectorDemise, HeartAttackInCourt, PoliceDepartmentSorrow, east champaran, Motihari news Updates,

Related articles

Bihar

Latest posts