spot_img
Friday, May 15, 2026
Homeबिहारमोतिहारीरॉंची से 30 लाख के 28 मोबाइल चुराने वाला "शटरकटवा" जावेद, गिरफ्तार,...

रॉंची से 30 लाख के 28 मोबाइल चुराने वाला “शटरकटवा” जावेद, गिरफ्तार, एप्पल के दो आइ फोन बरामद

-

Motihari Interstate Crime| घोड़ासहन|

एप्पल कंपनी के महंगे मोबाइल के साथ धराया चोरी का अभियुक्त-

घोड़ासहन पुलिस ने शटरकटवा गिरोह के सक्रिय सदस्य जावेद को एप्पल कंपनी के दो महंगे मोबाइल के साथ गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। थानाध्यक्ष असलम अंसारी ने बताया कि पूछताछ में जावेद ने न सिर्फ चोरी की वारदात कबूल की, बल्कि अपने पांच साथियों के नाम भी उजागर किए हैं। इनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगातार छापेमारी कर रही है।

रांची के शो-रूम में दिया था चोरी की वारदात को अंजाम

पुलिस के अनुसार, जावेद और उसके साथियों ने 8 अगस्त की सुबह रांची के कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित हरमु रोड पर मैजेस्टिक गैजेट्स प्राइवेट लिमिटेड शो-रूम का शटर तोड़कर 30 लाख रुपये मूल्य के 28 एप्पल मोबाइल चोरी कर लिए थे। इस वारदात में घोड़ासहन का मोबिन देवान, सीतामढ़ी जिले के ढेग का जीतन पासवान, बैरगनिया का लालबाबू महतो, लखन और एक शातिर नेपाली चोर भी शामिल थे।

सूचना पर हुई गिरफ्तारी

सूचना के आधार पर पुलिस ने झरौखर थाना क्षेत्र के बिशुनपुर गांव स्थित जावेद के घर पर छापेमारी कर उसे गिरफ्तार किया। पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की कार्रवाई जारी है और बाकी अभियुक्तों की तलाश में दबिश दी जा रही है।

Motihari | Javed of Shutterkatwa Gang Arrested in Ghodasahan for Stealing 28 Mobile Phones Worth ₹30 Lakh from Ranchi

Related articles

Video thumbnail
12 May 2026
00:41
Video thumbnail
बेतिया। लौकी की फसल पर गुम्मी स्टेम ब्लाइट का हमला, 80 प्रतिशत तक नुकसान की आशंका,11 May 2026
00:30
Video thumbnail
Bettiah | Madhopur, हाइब्रिड मक्का की फसल बिना दाना की निकली, परसा के किसानों की बढ़ी चिंता,10 May
00:24
Video thumbnail
Motihari | भीषण अगलगी में दो बच्चों समेत तीन की मौत, गृहस्वामी ने छत से कूदकर बचायी जान, 8 May 2026
00:32
Video thumbnail
बेतिया में अवैध वृद्धाश्रम पर छापा, बंधक बनाकर रखे गये 15 बुजुर्गों को कराया गया मुक्त, PBSHABD
03:07
Video thumbnail
5 May 2026
00:14
Video thumbnail
रक्सौल में सूखा नशा को कारोबार
01:38
Video thumbnail
भारत- नेपाल सीमा पर आईपीएस हेमंत सिंह ने जब्त किये 12 हजार नशीले इंजेक्शन, दो तस्कर गिरफ्तार
02:45
Video thumbnail
भारत- नेपाल सीमा पर आईपीएस हेमंत सिंह के नेतृत्व में 12 हजार नशीले इंजेक्शन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
04:41
Video thumbnail
बेतिया। चौतरवा थानाध्यक्ष पर बेरहमी से मारपीट और वसूली का आरोप, एसपी ने दिये जांच के आदेश।
03:19

Bihar

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts