spot_img
Monday, May 18, 2026
Homeबिहारमोतिहारीचलती गाड़ियों से अवैध वसूली पर एसडीओ का कड़ा रूख, पार्किंग के...

चलती गाड़ियों से अवैध वसूली पर एसडीओ का कड़ा रूख, पार्किंग के नाम पर अवैध वसूली करने वाले धराए

-

Motihari| अमृता वर्मा|

मोतिहारी। शहर की सड़कों पर चलती गाड़ियों से पार्किंग के नाम पर हो रही अवैध वसूली के विरुद्ध अनुमंडल पदाधिकारी सदर निशांत सिहारा ने कड़ा रुख अपनाया हैं। गुरुवार को एसडीओ ने नगर क्षेत्र के छोटा बरियारपुर, छतौनी और रघुनाथपुर में ‘स्पेशल ड्राइव’ चलाकर छापेमारी की, जिसमें कई लोग रंगे हाथ पकड़े गए। ये लोग सड़क के बीच खड़े होकर वाहनों को रोककर शुल्क के नाम पर अवैध वसूली कर रहे थे। जाँच के दौरान पाया गया कि वसूली करने वाले इन कर्मियों के पास न तो कोई वैध परिचय पत्र था और न ही वे नियमों का पालन कर रहे थे।
अनुमंडल पदाधिकारी ने बताया कि सड़क पर चलते वाहनों को रोककर वसूली करना पूर्णतः अवैध और दंडनीय हैं। पकड़े गए लोगों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कानूनी कार्रवाई की जा रही हैं। इस कार्रवाई से अवैध वसूली करने वाले गिरोहों और संवेदकों में हड़कंप मच गया हैं। एसडीओ ने स्पष्ट किया कि पार्किंग शुल्क केवल निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ही लिया जा सकता हैं, न कि बीच सड़क पर गाड़ियों को रोककर। प्रशासन की इस सक्रियता से आम वाहन चालकों ने राहत की सांस ली हैं।

Motihari | Sadar SDO caught two people who were making illegal collection in the name of parking.

Related articles

Video thumbnail
17 May 2026
00:22
Video thumbnail
12 May 2026
00:41
Video thumbnail
बेतिया। लौकी की फसल पर गुम्मी स्टेम ब्लाइट का हमला, 80 प्रतिशत तक नुकसान की आशंका,11 May 2026
00:30
Video thumbnail
Bettiah | Madhopur, हाइब्रिड मक्का की फसल बिना दाना की निकली, परसा के किसानों की बढ़ी चिंता,10 May
00:24
Video thumbnail
Motihari | भीषण अगलगी में दो बच्चों समेत तीन की मौत, गृहस्वामी ने छत से कूदकर बचायी जान, 8 May 2026
00:32
Video thumbnail
बेतिया में अवैध वृद्धाश्रम पर छापा, बंधक बनाकर रखे गये 15 बुजुर्गों को कराया गया मुक्त, PBSHABD
03:07
Video thumbnail
5 May 2026
00:14
Video thumbnail
रक्सौल में सूखा नशा को कारोबार
01:38
Video thumbnail
भारत- नेपाल सीमा पर आईपीएस हेमंत सिंह ने जब्त किये 12 हजार नशीले इंजेक्शन, दो तस्कर गिरफ्तार
02:45
Video thumbnail
भारत- नेपाल सीमा पर आईपीएस हेमंत सिंह के नेतृत्व में 12 हजार नशीले इंजेक्शन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
04:41

Bihar

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts