spot_img
Sunday, May 31, 2026
HomeUncategorizedभेलाही में विवाहिता की हत्या कर शव जलाया, ससुराल वाले फरार

भेलाही में विवाहिता की हत्या कर शव जलाया, ससुराल वाले फरार

-

पति ने की पिटाई, दीवार से टकराकर हुई मौत

रक्सौल। अनिल कुमार।

पूर्वी चम्पारण में भेलाही थाना क्षेत्र के पुरेन्द्रा पंचायत में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आयी है। पंचायत की उपसरपंच शोभा देवी की पतोह जानकी देवी की हत्या कर शव को जला दिया गया। जब इस घटना की सूचना मृतका के मायके हरैया थाना क्षेत्र के सीवान टोला निवासी परमेश्वर पटेल को मिली, तो वे तत्काल पुरेन्द्रा पहुंचे, लेकिन तब तक जानकी देवी के शव को जला दिया गया था।

जानकी देवी के पुत्र ने बताया कि उनके पिता जीतेंद्र पटेल मां से झगड़ा कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने मां को पैर से मारा, जिससे वह दीवार से टकराकर गिर गई और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। इसके बाद आनन-फानन में शव को घर के पास ही एक बगीचे में ले जाकर टायर, चीनी और लकड़ी डालकर जला दिया, ताकि कोई निशान न बचे।

ससुराल वाले घर छोड़कर हुए फरार

जानकी देवी का विवाह 2004 में हुआ था और उसके दो पुत्र व दो पुत्रियां हैं। मृतका के मायके वालों ने बताया कि शादी के 20 साल बाद भी ससुराल वाले उसे दहेज के लिए परेशान करते थे। घटना के बाद जब मायके वाले पहुंचे, तब तक ससुराल पक्ष के सभी लोग घर छोड़कर फरार हो चुके थे। चूंकि मृतका की सास पंचायत की सरपंच भी हैं, इसलिए गांव के लोग उनके खिलाफ कुछ बोलने से डर रहे हैं।

पुलिस जांच में जुटी, आरोपितों की तलाश जारी

घटना की सूचना मिलते ही भेलाही थानाध्यक्ष शाहरुख खान पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी। पुलिस का कहना है कि अभी तक मृतका के परिजनों से आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है, लेकिन घर के सभी लोग फरार हैं और उनकी तलाश की जा रही है।

इस घटना के बाद मृतका के मायके वालों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

Related articles

Video thumbnail
Raxaul| | रिपुराज एग्रो, चावल की पहली कंटेनर रैक गुवाहाटी को रवाना, 31 May 2026
05:41
Video thumbnail
Motihari के जॉनपुल व चॉंदमारी में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की रेड 31 May 2026
00:21
Video thumbnail
Motihari | Champaran Range DIG Harkishore Ray at Raxaul, 30 May 2026
00:50
Video thumbnail
Raxaul | स्लीपर टीटीई बेस में सेवानिवृत्त सीटीआई जीनो राम को दी गयी भावभीनी विदाई, 29 May 2026
00:53
Video thumbnail
Motihari | गायघाट चौक पर मजदूरों पर गिरी बरगद की डाल, एक की मौत, एक गंभीर, स्टेट हाइवे जाम।
00:18
Video thumbnail
Motihari | गायघाट चौक पर मजदूरों व गराज पर गिरी बरगद की डाल, एक की मौत, एक गंभीर, स्टेट हाइवे जाम
00:13
Video thumbnail
रक्सौल में लाखों रुपये नेपाली व भारतीय मुद्रा जब्त करने के बाद IPS हेमंत सिंह ने क्सा कहा?
02:34
Video thumbnail
Motihari | रक्सौल में भारी मात्रा में नेपाली व भारतीय मुद्रा बरामद, पुलिस और एसटीएफ की कार्रवाई।
00:42
Video thumbnail
17 May 2026
00:22
Video thumbnail
12 May 2026
00:41

Bihar

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts