spot_img
Wednesday, April 29, 2026
HomeBreakingप्रेम प्रसंग में भूला वतन को, विजा एक्सपायरी के बाद भी रक्सौल...

प्रेम प्रसंग में भूला वतन को, विजा एक्सपायरी के बाद भी रक्सौल में रह रहा दक्षिण कोरियाई नागरिक गिरफ़्तार

-


होटल से पकड़ा गया विदेशी नागरिक-

रक्सौल पुलिस और इमिग्रेशन विभाग की टीम ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए रविवार को एक दक्षिण कोरियाई नागरिक को गिरफ्तार किया। यह गिरफ्तारी रक्सौल के माई स्थान मौजे इलाके में स्थित होटल धर्ममुक्ति से की गयी।

गिरफ्तारी के बाद सीमा सुरक्षा एजेंसियां किम यंग डे से विस्तार से पूछताछ कर रही हैं। उसके दस्तावेज और भारत में रहने के उद्देश्य की गहन जांच की जा रही है।

बताया गया है कि प्रेम प्रसंग में विजा समाप्त होने के वावजूद वह अपने वतन नहीं लौटा।


किम यंग डे के रूप में हुई पहचान-

गिरफ्तार किए गए व्यक्ति का नाम किम यंग डे है। उसे अवैध रूप से भारत में रहने और नेपाल भागने की कोशिश करते हुए पकड़ा गया।


सूचना के बाद हुई कार्रवाई-

एसडीपीओ धीरेंद्र कुमार ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि एक विदेशी नागरिक होटल धर्ममुक्ति में ठहरा है और वह गैरकानूनी तरीके से नेपाल जाने की योजना बना रहा है। इस सूचना पर पुलिस और इमिग्रेशन की टीम ने होटल में छापा मारकर उसे हिरासत में लिया।


वीजा की वैधता खत्म, फिर भी रुका रहा भारत में-

पूछताछ में पता चला कि किम भारत में एम्प्लॉयमेंट वीजा पर आया था, जो 19 जनवरी 2018 तक वैध था। बाद में वीजा की अवधि 2021 तक बढ़ी, लेकिन उसके बाद उसने वीजा न तो बढ़वाया और न ही कोई वैध दस्तावेज पेश किया।


प्रेम संबंध के चलते नहीं गया वापस-

किम ने बताया कि वह पहले तमिलनाडु के मंचीपुरम में एक कंपनी में प्रोजेक्ट मैनेजर के रूप में काम करता था। वहीं उसकी फेसबुक पर मणिपुर की रहने वाली जेरोशा से दोस्ती हुई और दोनों 2019 से लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे हैं। उनकी एक बेटी भी है, जिसका जन्म 27 फरवरी 2023 को हुआ। हालांकि, दोनों ने अब तक शादी नहीं की है।


नेपाल भागने की थी तैयारी-

किम का कहना है कि वह भारत छोड़ना नहीं चाहता था, लेकिन वीजा विस्तार के लिए जब एक एजेंट से संपर्क किया तो बहुत पैसे मांगे गए। इसके बाद उसने एक कोरियाई दोस्त से जानकारी लेकर रक्सौल के रास्ते नेपाल भागने की योजना बनायी।


रक्सौल से पहले बरौनी तक पहुंचा-

किम 17 मई को लमडिंग से बरौनी जंक्शन तक ट्रेन से आया, फिर टैक्सी से रक्सौल पहुंचा। वह होटल धर्ममुक्ति में ठहरा हुआ था, जहां से उसे गिरफ्तार कर लिया गया।


पूछताछ जारी-

गिरफ्तारी के बाद सीमा सुरक्षा एजेंसियां किम यंग डे से विस्तार से पूछताछ कर रही हैं। उसके दस्तावेज और भारत में रहने के उद्देश्य की गहन जांच की जा रही है।

Motihari | Raxaul| South Korean National Arrested in Raxaul Stayed Despite Visa Expiry Due to Love Affair

Related articles

Video thumbnail
Bettiah| बगहा के रामनगर में पुट्टू मिश्र की गोली मारकर हत्या, 27 April 2026
00:14
Video thumbnail
Raxaul | अवैध मनीएक्सचेंज काउंटर पर IPS हेमंत सिंह की Raid, भारतीय व नेपाली रुपये जब्त, गिरफ्तार।
03:45
Video thumbnail
जहानाबाद पहुंचे लालू यादव, शादी समारोह में पहुंचकर नवदंपति को दिया आशीर्वाद, PBSHABD
00:33
Video thumbnail
Raxaul | देखिए कैसे होती है? कुर्की - जब्ति, 26 April 2026
01:43
Video thumbnail
25 April 2026
01:44
Video thumbnail
Bettiah Madhopur KVK, 'Multilayer farming' is changing the fortunes of small farmers.
00:31
Video thumbnail
माधोपुर कृषि विज्ञान केन्द्र में लीजिए ट्रेनिंग कम जमीन में ज्यादा मुनाफा :
00:23
Video thumbnail
रक्सौल | बॉर्डर पर मानव तस्करी की बड़ी साजिश नाकाम, नाबालिग लड़की को साहिल के चंगुल से कराया मुक्त
00:48
Video thumbnail
रक्सौल | अवैध मनी एक्सचेंज काउंटर पर ASP Hemant Singh की रेड, 45 लाख नकद के साथ एक गिरफ्तार
00:13
Video thumbnail
रक्सौल | अवैध मनी एक्सचेंज काउंटर, पुलिस-एसएसबी की रेड, 45 लाख नकद साथ एक गिरफ्तार,ASP Hemant Singh-
02:31

Bihar

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts