HomeUncategorizedआदापुर का चर्चित बच्चा पासवान हत्याकांड के मुख्य अभियुक्त रमेश सिंह गिरफ्तार

आदापुर का चर्चित बच्चा पासवान हत्याकांड के मुख्य अभियुक्त रमेश सिंह गिरफ्तार

Motihari | रक्सौल| अनिल कुमार|

आदापुर थाना क्षेत्र के चर्चित बच्चा पासवान हत्याकांड मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए हत्या के आरोपित रमेश सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित रमेश सिंह रक्सौल में जिला पार्षद पति के रूप में जाने जाते है।


दो वर्ष पहले भूमि विवाद में हुई थी हत्या

आदापुर थानाध्यक्ष धर्मवीर चौधरी ने जानकारी दी कि करीब दो वर्ष पूर्व भूमि विवाद को लेकर श्यामपुर बाज़ार निवासी बच्चा पासवान की गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी। इस घटना में रमेश सिंह को मुख्य अभियुक्त बनाया गया था। घटना के बाद से ही वह फरार चल रहा था और पुलिस उसकी तलाश में लगी हुई थी।


सूचना पर हुई कार्रवाई-

आदापुर थानाध्यक्ष धर्मवीर चौधरी ने बताया-

“पुलिस को सूचना मिली थी कि रमेश सिंह क्षेत्र में आया हुआ है। सूचना के आधार पर एक विशेष टीम का गठन किया गया और छापेमारी अभियान चलाकर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।”


ग्यारह आपराधिक मामले दर्ज

पुलिस के अनुसार रमेश सिंह के खिलाफ आदापुर थाना में कुल 11 आपराधिक मामले दर्ज हैं। इनमें हत्या, हत्या का प्रयास, रंगदारी, आर्म्स एक्ट और ज़मीन विवाद से जुड़े गंभीर मामले शामिल हैं।


न्यायालय में पेश किये जाने की तैयारी-

थानाध्यक्ष धर्मवीर चौधरी ने बताया कि गिरफ्तारी के बाद आरोपित से पूछताछ की जा रही है। साथ ही सभी कागजी प्रक्रिया पूरी कर उसे न्यायालय में पेश किया जा रहा है। इसके अलावा, इस मामले से जुड़े अन्य आरोपितों को पकड़ने के प्रयास भी जारी हैं।


फोटो : बच्चा पासवान हत्याकांड के मुख्य अभियुक्त रमेश सिंह गिरफ्तार


Motihari | Raxaul| Main Accused in Adapur’s High-Profile Bachchaa Paswan Murder Case, District Council Member’s Husband Ramesh Singh Arrested

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular