spot_img
Saturday, June 27, 2026
Homeबिहारमोतिहारीभारत निर्वाचन आयोग के सामान्य प्रेक्षक मयंक अग्रवाल ने किया रक्सौल विधानसभा...

भारत निर्वाचन आयोग के सामान्य प्रेक्षक मयंक अग्रवाल ने किया रक्सौल विधानसभा क्षेत्र का निरीक्षण

-

Motihari |रक्सौल|अनिल कुमार|


डिस्पैच सेंटर एसएसबी कैंप एयरपोर्ट ग्राउंड का लिया जायजा-

भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली द्वारा प्रतिनियुक्त सामान्य प्रेक्षक (Observer-10) श्री मयंक अग्रवाल ने शुक्रवार को रक्सौल विधानसभा क्षेत्र के लिए बनाए गए डिस्पैच सेंटर – एसएसबी कैंप, एयरपोर्ट ग्राउंड, रक्सौल का भौतिक निरीक्षण किया। उन्होंने चुनावी तैयारियों से संबंधित सभी व्यवस्थाओं की विस्तृत जानकारी ली और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

पूरे क्षेत्रीय भ्रमण के दौरान रक्सौल अनुमंडल पदाधिकारी मनीष कुमार प्रेक्षक के साथ मौजूद रहे।


संवेदनशील मतदान केंद्रों का भ्रमण और मतदाताओं से संवाद-

निरीक्षण के बाद प्रेक्षक मयंक अग्रवाल ने रक्सौल विधानसभा क्षेत्र के कई संवेदनशील मतदान केंद्रों का भ्रमण किया। उन्होंने मतदान केंद्रों की सुरक्षा व्यवस्था, पहुंच मार्ग और मूलभूत सुविधाओं की स्थिति का जायजा लिया।
इस दौरान उन्होंने स्थानीय मतदाताओं से संवाद कर चुनाव संबंधी तैयारियों व व्यवस्था पर फीडबैक भी प्राप्त किया।


स्टैटिक सर्विलांस चेक पोस्ट का भी निरीक्षण-

प्रेक्षक मयंक अग्रवाल ने अपने दौरे के दौरान स्टैटिक सर्विलांस चेक पोस्ट का भी निरीक्षण किया। उन्होंने वहां तैनात अधिकारियों से चालू निगरानी व्यवस्था, वाहन जांच प्रक्रिया और सुरक्षा व्यवस्था से संबंधित जानकारी ली।


एसडीओ मनीष कुमार रहे मौजूद-

पूरे क्षेत्रीय भ्रमण के दौरान रक्सौल अनुमंडल पदाधिकारी मनीष कुमार प्रेक्षक के साथ मौजूद रहे और उन्होंने स्थानीय प्रशासन की ओर से की गयी सुरक्षा व प्रशासनिक तैयारियों की जानकारी साझा की।


फोटो: भारत निर्वाचन आयोग के सामान्य प्रेक्षक मयंक अग्रवाल ने किया रक्सौल विधानसभा क्षेत्र का निरीक्षण

Motihari Raxaul Mayank Agarwal, the General Observer of the Election Commission of India, inspected the Raxaul Assembly Constituency with SDM Manish.

Related articles

Video thumbnail
22 June 2026
00:33
Video thumbnail
रक्सौल : सुरक्षा जॉंच को सोना-चांदी दुकानों का एसडीपीओ और थानाध्यक्ष ने किया निरीक्षण, 19 June 2026
00:58
Video thumbnail
बेतिया में सगे भाई ने मां के साथ मिलकर की भाई की हत्या, शव जलाया, दोनों गिरफ्तार, 14 June 2026
00:12
Video thumbnail
मोतिहारी। NDA सरकार, 12 साल विश्वास के, मीडिया संवाद में सांसद रधामोहन सिंह, 13 June 2026
02:19
Video thumbnail
PM Modi लगातार 12 वर्षों तक जनता द्वारा चुने गये पहले प्रधानमंत्री, PBSHABD
00:45
Video thumbnail
मोतिहारी। रक्सौल बोर्डर पर दो विदेशी नगरिक गिरफ़्तार, 9 June 2026
00:13
Video thumbnail
Raxaul| | रिपुराज एग्रो, चावल की पहली कंटेनर रैक गुवाहाटी को रवाना, 31 May 2026
05:41
Video thumbnail
Motihari के जॉनपुल व चॉंदमारी में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की रेड 31 May 2026
00:21
Video thumbnail
Motihari | Champaran Range DIG Harkishore Ray at Raxaul, 30 May 2026
00:50
Video thumbnail
Raxaul | स्लीपर टीटीई बेस में सेवानिवृत्त सीटीआई जीनो राम को दी गयी भावभीनी विदाई, 29 May 2026
00:53

Bihar

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts