spot_img
Tuesday, May 12, 2026
Homeबिहारमोतिहारीरक्सौल में तेंदुए का आतंक: दो गांवों में हमले से मचा हड़कंप,...

रक्सौल में तेंदुए का आतंक: दो गांवों में हमले से मचा हड़कंप, ग्रामीणों में दहशत

-

Motihari | Raxaul| अनिल कुमार |

रामगढ़वा प्रखंड क्षेत्र में बीते पंद्रह दिनों से तेंदुए का आतंक लगातार बना हुआ है। गुरुवार देर रात हुई दो अलग-अलग घटनाओं ने ग्रामीणों की चिंताओं को और बढ़ा दिया। दोनों घटनाओं में क्रमश: भेड़िहरवा गॉंव के नगेन्द्र सहनी व बेलासपुर के शेख जब्बार को उक्त तेंदुए ने घायल कर दिया।



भेरिहरवा गांव में पहला हमला – शख्स गंभीर रूप से घायल

भेरिहरवा गांव में तेंदुए ने अचानक हमला कर दिया। स्थानीय निवासी नागेंद्र सहनी जब अपने गोशाला में सो रहे थे, तभी तेंदुए ने उन पर धावा बोल दिया।


धरमिनिया रेलवे स्टेशन के पास दूसरी वारदात-

दूसरी घटना बेलासपुर गांव की ओर धरमिनिया रेलवे स्टेशन इलाके में घटी। यहां पर शेख जब्बार तेंदुए की चपेट में आकर घायल हो गये।


घायल दोनों ग्रामीण अस्पताल में भर्ती

गंभीर रूप से जख्मी हुए दोनों घायलों को ग्रामीणों की मदद से रामगढ़वा स्थित एक निजी अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टरों के अनुसार अब उनकी स्थिति स्थिर है और इलाज जारी है।


वन विभाग की लापरवाही पर लोगों में आक्रोश

स्थानीय लोगों ने बताया कि तेंदुए को पिछले कुछ दिनों से धरमिनिया रेलवे हॉल्ट और मुरला सरेह इलाके में देखे जाने की सूचना कई बार वन विभाग को दी गई थी। बावजूद इसके अब तक उनकी ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। स्थानीय पुलिस ने भी विभाग को अलर्ट किया, लेकिन तेंदुए को पकड़ने के लिए अब तक कोई टीम नहीं भेजी गई।


रात में बाहर निकलने से डर रहे लोग

लगातार हो रहे हमलों से ग्रामीणों के बीच भय का माहौल गहराता जा रहा है। लोग रात में घर से बाहर निकलने से कतरा रहे हैं। ग्रामीणों की मांग है कि जल्द से जल्द तेंदुए को पकड़कर क्षेत्र में शांति बहाल की जाए।


किसी बड़ी अनहोनी की आशंका-

लोगों का कहना है कि यदि वन विभाग शीघ्र कार्रवाई नहीं करता तो किसी गंभीर हादसे की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता।


फोटो विवरण: तेंदुए के हमले में घायल हुए नागेंद्र सहनी।


Sources

Related articles

Video thumbnail
12 May 2026
00:41
Video thumbnail
बेतिया। लौकी की फसल पर गुम्मी स्टेम ब्लाइट का हमला, 80 प्रतिशत तक नुकसान की आशंका,11 May 2026
00:30
Video thumbnail
Bettiah | Madhopur, हाइब्रिड मक्का की फसल बिना दाना की निकली, परसा के किसानों की बढ़ी चिंता,10 May
00:24
Video thumbnail
Motihari | भीषण अगलगी में दो बच्चों समेत तीन की मौत, गृहस्वामी ने छत से कूदकर बचायी जान, 8 May 2026
00:32
Video thumbnail
बेतिया में अवैध वृद्धाश्रम पर छापा, बंधक बनाकर रखे गये 15 बुजुर्गों को कराया गया मुक्त, PBSHABD
03:07
Video thumbnail
5 May 2026
00:14
Video thumbnail
रक्सौल में सूखा नशा को कारोबार
01:38
Video thumbnail
भारत- नेपाल सीमा पर आईपीएस हेमंत सिंह ने जब्त किये 12 हजार नशीले इंजेक्शन, दो तस्कर गिरफ्तार
02:45
Video thumbnail
भारत- नेपाल सीमा पर आईपीएस हेमंत सिंह के नेतृत्व में 12 हजार नशीले इंजेक्शन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
04:41
Video thumbnail
बेतिया। चौतरवा थानाध्यक्ष पर बेरहमी से मारपीट और वसूली का आरोप, एसपी ने दिये जांच के आदेश।
03:19

Bihar

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts