spot_img
Thursday, June 18, 2026
HomeBreaking“क्या वर्षों से ढिलाई थी? अब आए दिन क्यों पकड़े जा रहे...

“क्या वर्षों से ढिलाई थी? अब आए दिन क्यों पकड़े जा रहे हैं विदेशी घुसपैठिए”

-

Motihari |Raxaul| अनिल कुमार|


पूर्वी चम्पारण के एसपी स्वर्ण प्रभात और एसएसबी की सतर्कता से सीमा इलाकों में लगातार घुसपैठियों, मानव तस्करों और ड्रग तस्करों को पकड़ा जा रहा है। ऐसे में प्रश्न उठने लगा है कि क्या यह नेटवर्क पहले से जारी था। अब जिले में सक्षम अधिकारियों की पदास्थापना हुई तो परत खुलने लगी।

21 सितंबर को विदेशी नागरिकों की गिरफ्तारी से मचा था हड़कंप-

21 सितंबर को पूर्वी चम्पारण जिले के घोड़ासहन से सुरक्षा बलों ने 4 सूडानी और एक बोलेवियाई नागरिक को हिरासत में लिया था। इन पर अवैध प्रवेश और संदिग्ध गतिविधियों में शामिल होने का शक जताया गया था।

21 September को पॉंच विदेशी नागरिकों को घोड़ासन में दबोचा गया था। फाइल फोटो- DeshVani

रक्सौल में अब पकड़ा गया सूडानी युवक-

ताजा मामले में मंगलवार को रक्सौल स्थित भारत-नेपाल मैत्री पुल पर आव्रजन कार्यालय के अधिकारियों ने एक और सूडानी नागरिक को गिरफ्तार किया। युवक की पहचान मूर्तदा कमल हामिद मोहम्मद के रूप में हुई है। वह डिपार्चर क्लीयरेंस लेने के लिए नेपाल जाने के उद्देश्य से आव्रजन कार्यालय पहुंचा था।

पासपोर्ट और वीजा की जानकारी-

मूर्तदा कमल हामिद मोहम्मद का पासपोर्ट नंबर P09193792 है, जो 21 मार्च 2022 से 20 मार्च 2032 तक वैध है। पूछताछ में उसने बताया कि वह 2018 से भारत में रह रहा है। वह गुड़गांव की स्ट्रक्स यूनिवर्सिटी से बीसीए की पढ़ाई करने आया था। इसके लिए उसने स्टूडेंट वीजा लिया था, जिसकी वैधता केवल 20 दिसंबर 2022 तक थी। वीजा की अवधि खत्म हो जाने के बाद भी वह अवैध रूप से भारत में रह रहा था।

एसपी और एसएसबी की लगातार कार्रवाई-

एसपी स्वर्ण प्रभात और एसएसबी की सतर्कता से सीमा इलाकों में लगातार घुसपैठियों, मानव तस्कर और ड्रग तस्करों को पकड़ा जा रहा है। बुद्धिजीवों का मानना है कि यह नेटवर्क पहले से ही सीमा पार करता आ रहा था, लेकिन अब कड़ी कार्रवाई से मामलों का खुलासा हो रहा है।

अधिकारियों की पुष्टि-

इस मामले की जानकारी हरैया थानाध्यक्ष किशन कुमार पासवान ने दी। उन्होंने बताया कि युवक को आगे की कार्रवाई के लिए संबंधित विभाग को सौंप दिया जाएगा। जांच एजेंसियां इस बात की तहकीकात कर रही हैं कि युवक इतने लंबे समय तक अवैध रूप से भारत में कैसे रह सका और उसका स्थानीय संपर्क किन-किन लोगों से था।

गंभीर सवाल खड़े-

लगातार विदेशी नागरिकों के पकड़े जाने से सवाल उठने लगे हैं कि इतने सालों तक अवैध रूप से घुसपैठ करने वालों पर संबंधित विभागों की नजर क्यों नहीं थी। स्थानीय स्तर पर यह चर्चा है कि यदि पहले से सख्ती बरती जाती, तो इतने विदेशी भारत में अवैध रूप से प्रवेश नहीं कर पाते।


Motihari, Raxaul Indo-Nepal Border, Foreign Nationals Arrested, in East Champaran, Amid Rising Border Security Concerns, विदेशी घुसपैठ, Infiltration,

Related articles

Video thumbnail
बेतिया में सगे भाई ने मां के साथ मिलकर की भाई की हत्या, शव जलाया, दोनों गिरफ्तार, 14 June 2026
00:12
Video thumbnail
मोतिहारी। NDA सरकार, 12 साल विश्वास के, मीडिया संवाद में सांसद रधामोहन सिंह, 13 June 2026
02:19
Video thumbnail
PM Modi लगातार 12 वर्षों तक जनता द्वारा चुने गये पहले प्रधानमंत्री, PBSHABD
00:45
Video thumbnail
मोतिहारी। रक्सौल बोर्डर पर दो विदेशी नगरिक गिरफ़्तार, 9 June 2026
00:13
Video thumbnail
Raxaul| | रिपुराज एग्रो, चावल की पहली कंटेनर रैक गुवाहाटी को रवाना, 31 May 2026
05:41
Video thumbnail
Motihari के जॉनपुल व चॉंदमारी में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की रेड 31 May 2026
00:21
Video thumbnail
Motihari | Champaran Range DIG Harkishore Ray at Raxaul, 30 May 2026
00:50
Video thumbnail
Raxaul | स्लीपर टीटीई बेस में सेवानिवृत्त सीटीआई जीनो राम को दी गयी भावभीनी विदाई, 29 May 2026
00:53
Video thumbnail
Motihari | गायघाट चौक पर मजदूरों पर गिरी बरगद की डाल, एक की मौत, एक गंभीर, स्टेट हाइवे जाम।
00:18
Video thumbnail
Motihari | गायघाट चौक पर मजदूरों व गराज पर गिरी बरगद की डाल, एक की मौत, एक गंभीर, स्टेट हाइवे जाम
00:13

Bihar

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts