spot_img
Friday, May 15, 2026
Homeबिहारमोतिहारीभारत-नेपाल मैत्री संबंध बढ़ाने को लायंस अमित की काठमांडू से हैदराबाद की...

भारत-नेपाल मैत्री संबंध बढ़ाने को लायंस अमित की काठमांडू से हैदराबाद की बाइक यात्रा

-

रक्सौल से अनिल कुमार।

भारत- नेपाल के मैत्री संबंध को प्रगाढ़ करने के उद्देश्य से लायंस अमित थापा ने राजधानी काडमांडू से हैदराबाद की यात्रा शुरू की। इस दौरान ला. थापा गुरुवार को भारत के बोर्डर शहर रक्सौल पहुँचे थें। जहां उनका भव्य स्वागत किया गया।

श्री थापा लायंस इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 325 एल काठमांडू के हंगर प्रोजेक्ट चीफ और लायंस क्लब प्रयासनगर काठमांडू के सदस्य हैं। इन्होंने भारत-नेपाल मैत्री संबंध को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से काठमांडू से हैदराबाद तक बाइक यात्रा शुरू की। गुरुवार को उनकी यात्रा के क्रम में रक्सौल में आगमन हुआ।

थापा हैदराबाद में आयोजित लायंस इंटरनेशनल के कार्यक्रम में भी हिस्सा लेंगे, जो 19 से 21 दिसंबर तक चलेगा। रक्सौल पहुंचने पर लायंस क्लब रक्सौल के सदस्यों ने उनका स्वागत किया। क्लब के सचिव बिमल सर्राफ, नारायण रुंगटा, पंकज बरनवाल, और हेमंत अग्रवाल ने उनका अभिनंदन किया।

शहर में दोनों देशों के लायंस डिस्ट्रिक्ट के सदस्यों के बीच विचारों का आदान-प्रदान हुआ। इसके बाद एक-दूसरे को लायंस डिस्ट्रिक्ट और क्लब पिन देकर सम्मानित किया गया। सम्मान के उपरांत श्री थापा को आगे की यात्रा के लिए शुभकामनाएं देकर विदा किया गया।

इस संबंध में जानकारी क्लब के सचिव सह मीडिया प्रभारी बिमल सर्राफ ने दी।

Lions Amit’s bike journey from Kathmandu to Hyderabad to strengthen India-Nepal friendship relations.

फोटो: भारत-नेपाल मैत्री संबंध को बढ़ावा देने के उद्देश्य से काठमांडू से हैदराबाद की यात्रा।

Related articles

Video thumbnail
12 May 2026
00:41
Video thumbnail
बेतिया। लौकी की फसल पर गुम्मी स्टेम ब्लाइट का हमला, 80 प्रतिशत तक नुकसान की आशंका,11 May 2026
00:30
Video thumbnail
Bettiah | Madhopur, हाइब्रिड मक्का की फसल बिना दाना की निकली, परसा के किसानों की बढ़ी चिंता,10 May
00:24
Video thumbnail
Motihari | भीषण अगलगी में दो बच्चों समेत तीन की मौत, गृहस्वामी ने छत से कूदकर बचायी जान, 8 May 2026
00:32
Video thumbnail
बेतिया में अवैध वृद्धाश्रम पर छापा, बंधक बनाकर रखे गये 15 बुजुर्गों को कराया गया मुक्त, PBSHABD
03:07
Video thumbnail
5 May 2026
00:14
Video thumbnail
रक्सौल में सूखा नशा को कारोबार
01:38
Video thumbnail
भारत- नेपाल सीमा पर आईपीएस हेमंत सिंह ने जब्त किये 12 हजार नशीले इंजेक्शन, दो तस्कर गिरफ्तार
02:45
Video thumbnail
भारत- नेपाल सीमा पर आईपीएस हेमंत सिंह के नेतृत्व में 12 हजार नशीले इंजेक्शन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
04:41
Video thumbnail
बेतिया। चौतरवा थानाध्यक्ष पर बेरहमी से मारपीट और वसूली का आरोप, एसपी ने दिये जांच के आदेश।
03:19

Bihar

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts