spot_img
Tuesday, July 7, 2026
Homeबिहारमोतिहारीमोतिहारी की मोतीझील में मिला शव, पाँच दिनों से लापता आयुष के...

मोतिहारी की मोतीझील में मिला शव, पाँच दिनों से लापता आयुष के रूप में हुई शिनाख्त

-

Motihari today’s 3 feb big breaking shockingNews निखिल विजय सिंह की रिपोर्ट।

JEE main preparing Student dead body: शहर के बीचोंबीच स्थित मोतीझील में एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गयी। झील के पानी पर उतराते शव को देख राहगीर भयभीत हो गए और मौके पर भारी भीड़ जमा हो गयी।

सूचना पर पहुँची पुलिस ने तहक़ीक़ात की। तो उसकी पहचान पिछले पांच दिनों से गायब आयुष के रूप में की गयी। 

सूचना मिलते ही नगर थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुँची और गोताखोरों की मदद से शव को बाहर निकाला गया। काफी भीड़ इकट्ठा हो गयी।जिससे जाम लग गया। यातायात बाधित हे गयी।

पुलिस ने शव को कब्जे मे लेतर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस यह जांच कर रही है कि यह आत्महत्या का मामला है या हत्या।

आयुष, जो इंजीनियर बनने की तैयारी कर रहा था, पूजा-पाठ कराने वाले आलोक मिश्रा का बेटा था। बताया जा रहा है कि आलोक मिश्रा शहर के हॉस्पिटल चौक स्थित मंदिर के पुजारी हैं।

बताया गया है कि वह जेईई मेन की परीक्षा देने मुजफ्फरपुर जाने वाला था। उसके पहले 28 जनवरी की देर रात वह अपने घर पर पढ़ रहा था। घरवालों ने उसे जल्दी सो जाने की सलाह दी।

परिजन की सुबह 3 बजे नींद खुल गयी। उस समय वह अपने कमरे में नहीं दिखा। बाथरूम में देखा गया। अन्य कमरों में खोजा गया। लेकिन वह नहीं था।

फिर घरवालों ने अगल-बगल में तलाश की।मुहल्ले के लोग जग गए। सबो ने बाइक से स्टेशन, बलुआ व छतौनी सहित शहर की अन्य संभावित जगहों पर पर आयुष को ढूँढा। लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। परिजन व पड़ोसियों ने मिलकर काफी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।

गायब होने के पाँचवें दिन मोतीझील में एक शव मिला, जिसे देखकर राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। फिर उसकी पहचान आयुष के रूप में हुई।

परिजनों का आरोप है कि आयुष की गला घोंटकर हत्या की गई है, क्योंकि उसके गले पर निशान, नाक से खून और शरीर पर चोट के अन्य निशान मिले हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Motihari Today Big Crime News Missing for Five Days Dead Body Found in Motijheel situated in cetre of town, Identified as Son of Alok mishra Pujari student Ayush preparing IIT JEE main exam

Related articles

Video thumbnail
6 July 2026
04:02
Video thumbnail
पटना सिटी : BPSC में सफल निभा कुमारी बनीं SDM , विधायक ने किया सम्मानित, 6 July 2026
01:45
Video thumbnail
हिंदू साम्राज्य दिनोत्सव पर रक्सौल में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का भव्य पथ संचलन, 5 July 2026
00:22
Video thumbnail
बेतिया : मझौलिया में 1.24 क्विंटल गांजा के साथ बोलेरो ज़ब्त, दो तस्कर गिरफ्तार, 4 July 2026
00:39
Video thumbnail
22 June 2026
00:33
Video thumbnail
रक्सौल : सुरक्षा जॉंच को सोना-चांदी दुकानों का एसडीपीओ और थानाध्यक्ष ने किया निरीक्षण, 19 June 2026
00:58
Video thumbnail
बेतिया में सगे भाई ने मां के साथ मिलकर की भाई की हत्या, शव जलाया, दोनों गिरफ्तार, 14 June 2026
00:12
Video thumbnail
मोतिहारी। NDA सरकार, 12 साल विश्वास के, मीडिया संवाद में सांसद रधामोहन सिंह, 13 June 2026
02:19
Video thumbnail
PM Modi लगातार 12 वर्षों तक जनता द्वारा चुने गये पहले प्रधानमंत्री, PBSHABD
00:45
Video thumbnail
मोतिहारी। रक्सौल बोर्डर पर दो विदेशी नगरिक गिरफ़्तार, 9 June 2026
00:13

Bihar

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts