spot_img
Monday, March 9, 2026
Homeबिहारमोतिहारीभारत-नेपाल सीमा पर 'मैत्री ब्रिज' पर भव्य संयुक्त स्वच्छता अभियान

भारत-नेपाल सीमा पर ‘मैत्री ब्रिज’ पर भव्य संयुक्त स्वच्छता अभियान

-

Motihari | रक्सौल| अनिल कुमार|

सीमा सुरक्षा बल और नेपाल की विभिन्न एजेंसियों की सक्रिय भागीदारी-

रक्सौल/वीरगंज सीमा पर स्थित मैत्री ब्रिज (मैत्री पुल) पर हाल ही में भारत और नेपाल के बीच एक संयुक्त स्वच्छता अभियान चलाया गया। यह पहल स्वच्छता पखवाड़ा के एक हिस्से के रूप में की गयी, जिसका उद्देश्य दोनों देशों के बीच संबंधों को मजबूत करने के साथ-साथ सीमा क्षेत्र को स्वच्छ और सुंदर बनाना है।

इस संयुक्त अभियान का आयोजन भारतीय 47वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी), रक्सौल ने नेपाल की सशस्त्र पुलिस बल (ए.पी.एफ.), ग्रीन सिटी कम्युनिटी पुलिस सर्विस आदर्शनगर (नेपाल), और बीरगंज महानगरपालिका (नेपाल) के सहयोग से किया।

अभियान के दौरान मैत्री ब्रिज और उसके आस-पास के क्षेत्र का व्यापक रूप से सौंदर्यीकरण किया गया। इसमें पुल के आसपास फैले कूड़े-करकट को हटाना, सड़कों की गहन सफाई करना और धुलाई करना शामिल था।

इस कार्यक्रम में भारतीय पक्ष से 47वीं वाहिनी एसएसबी के द्वितीय कमान अधिकारी सह कार्यवाहक कमांडेंट संजय रावत, उप कमांडेंट दीपक कृष्ण, सहायक कमांडेंट उत्तम कुमार घोष सहित बल के कई अधिकारी और जवान उपस्थित रहे।

नेपाली पक्ष से ए.पी.एफ. के डीएसपी बिष्णु हरि घिमिरे, बीरगंज महानगरपालिका के कर्मचारी और ग्रीन सिटी कम्युनिटी पुलिस सर्विस के सदस्यों ने सक्रिय रूप से भाग लिया।

दोनों देशों के नागरिकों ने इस संयुक्त प्रयास की सराहना की और कहा कि इस तरह के साझा अभियान न केवल मैत्री संबंधों को और अधिक दृढ़ करते हैं, बल्कि सीमा क्षेत्र में एक स्वच्छ और सकारात्मक माहौल भी सुनिश्चित करते हैं।

Motihari | Raxaul | Grand Joint Cleanliness Campaign on ‘Maitri Bridge’ at the India-Nepal Border.

Related articles

Bihar

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts